फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Slams Congress for Creating Shaheen Bagh-like Scene in Lok Sabha

Lok Sabha Decorum: 'शाहीन बाग जैसा नजारा बनाने का किया प्रयास, संसदीय शालीनता भंग'; कांग्रेस पर BJP का हमला

Tue, 10 Feb 2026 07:35 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 10 Feb 2026 07:35 PM IST
सार

भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोकसभा में शाहीन बाग जैसी स्थिति बनाकर संसदीय शालीनता का उल्लंघन किया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि विपक्ष को संसदीय गरिमा को कम करने वाले कदम से बचना चाहिए।

विज्ञापन
BJP Slams Congress for Creating Shaheen Bagh-like Scene in Lok Sabha
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI Photos

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा में शाहीन बाग जैसी स्थिति बनाने का प्रयास कर संसदीय शालीनता का उल्लंघन किया। भाजपा प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि संसद का फ्लोर गंभीर बहस और चर्चा के लिए है और किसी भी सांसद का विरोध हमेशा संसदीय नियमों के भीतर होना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा सीट से आवाज उठाना राजनीतिक अभिव्यक्ति है। सीट से हटना अगला कदम है, फिर हाउस के वेल में प्रवेश करना। लेकिन वेल से ट्रेजरी बेंच की ओर जाना केवल राजनीतिक विरोध नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


महिला सांसदों की मानव-दीवार
भाजपा नेता ने चिंता जताई कि महिला सांसदों ने सदन में पीएम मोदी की कुर्सी के पास बैनर के साथ मानव-दीवार बनाई और बार-बार ट्रेजरी बेंच की ओर बढ़ने का प्रयास किया। सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल किया 'कांग्रेस ने महिला सांसदों की दीवार बनाकर बैनर के साथ मार्च करने का विचार कहां से लिया? क्या इसे शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन से लिया गया?' उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति निराशा और तिरस्कार से प्रेरित होकर कांग्रेस ने हाउस में गतिरोध पैदा करने की कोशिश की। त्रिवेदी ने कहा लोकसभा जैसी पवित्र जगह में शाहीन बाग जैसा दृश्य बनाना निंदनीय है। विपक्ष राजनीतिक असहमति रख सकता है, लेकिन संसदीय गरिमा को कम करने वाले कदम से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  'राहुल गांधी-कांग्रेस को राजनीति से हटाने का समय आ गया', लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नोटिस पर BJP का वार

पूरा देश देख रहा है कांग्रेस और राहुल का व्यवहार- पात्रा
इससे पहले प्रेस वार्ता में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आगे कहा कि पूरा देश देख रहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का लोकसभा में व्यवहार कैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी के इशारे पर विपक्ष ने प्रधानमंत्री के आसन को घेरने का प्रयास किया, ताकि उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके। पात्रा ने कहा कि ऐसी सोच क्या है? अब पूरा देश इस पर सोचेगा। समय आ गया है कि भारत को राहुल गांधी और कांग्रेस को राजनीति से महाभियोग लगातार हटा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed