{"_id":"6867c8d4c27309bb8302e646","slug":"bjp-secular-cong-communal-rijiju-slams-oppn-for-attacking-ec-s-electoral-rolls-revision-in-bihar-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Polls 2025: 'भाजपा धर्मनिरपेक्ष, कांग्रेस सबसे ज्यादा सांप्रदायिक', किरन रिजिजू का विपक्ष का करारा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Polls 2025: 'भाजपा धर्मनिरपेक्ष, कांग्रेस सबसे ज्यादा सांप्रदायिक', किरन रिजिजू का विपक्ष का करारा हमला
Fri, 04 Jul 2025 06:16 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:16 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा भाजपा धर्मनिरपेक्ष है और कांग्रेस सांप्रदायिक हैं। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप और चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया का बचाव भी किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर चुनाव से पहले डर फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्मनिरपेक्ष है, जबकि कांग्रेस सबसे ज्यादा सांप्रदायिक पार्टी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस और कुछ अन्य दल अल्पसंख्यकों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बार-बार कांग्रेस और उसके साथी दल अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश करते हैं। वे जनता को गुमराह कर रहे हैं।'
भारत में सभी को समान अधिकार- रिजिजू
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध – ये छह समुदाय अल्पसंख्यक माने जाते हैं, और सभी को समान अधिकार और अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं। 'दुनिया में कोई देश नहीं है जो अल्पसंख्यकों को इतनी सुविधाएं देता हो जितनी भारत में मिलती हैं।'
यह भी पढ़ें - Maharashtra: सीएम फडणवीस बोले- मराठी पर गर्व करना गलत नहीं, लेकिन भाषा के आधार पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
'मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक समझती है कांग्रेस'
किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले 75 वर्षों में मुस्लिम समुदाय को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और उनकी वास्तविक तरक्की नहीं होने दी। 'कांग्रेस ने जानबूझकर मुस्लिमों को गरीब बनाए रखा और अब बार-बार मुस्लिम-मुस्लिम चिल्लाकर उनका अपमान कर रही है।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा 'सबका साथ, सबका विकास' इस बात को दर्शाता है कि सरकार सभी धर्मों के लोगों को समान मानती है। 'भारत में जितनी आजादी मुस्लिमों को है, वह कहीं और नहीं है। यहां मुस्लिम उतने ही सुरक्षित हैं जितने हिंदू हैं।'
'संविधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही कांग्रेस'
केंद्रीय मंत्री ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तरफ से एसआईआर पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश है। उन्होंने कहा, 'पहले कांग्रेस ने नागरिकता के नाम पर मुस्लिमों को डराया, अब मतदाता सूची के विशेष संशोधन के नाम पर डर फैला रही है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, उस पर हमला बंद होना चाहिए।'
यह भी पढ़ें - NIA: भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या का आरोपी अब्दुल रहमान गिरफ्तार, घटना के बाद PFI ने भेज दिया था कतर
विपक्षी दलों की शिकायत
बता दें कि इंडिया गठबंधन के कई दलों ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और SIR प्रक्रिया पर चिंता जताई थी। उनका आरोप है कि यह प्रक्रिया चुनाव से ठीक पहले शुरू की गई है और इससे बिहार के दो करोड़ से ज्यादा मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि उसने इस प्रक्रिया को विस्तार से समझाया है और विपक्ष की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन