फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP says Congress comparing people of Bihar with 'bidis' insult to all 'Biharis', NDA to make it poll issue

'बी से बीड़ी और बी से बिहार': ट्वीट पर विपक्ष और NDA आमने-सामने; भाजपा बोली- इस अपमान को बनाएंगे चुनावी मुद्दा

Fri, 05 Sep 2025 06:12 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 05 Sep 2025 06:12 PM IST
सार

भाजपा ने बिहार के लोगों की तुलना 'बीड़ी' से करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उसने इसे 'सभी बिहारियों का अपमान' बताया। भाजपा ने विपक्ष से इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।

विज्ञापन
BJP says Congress comparing people of Bihar with 'bidis' insult to all 'Biharis', NDA to make it poll issue
रविशंकर प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा आठ साल बाद हुए जीएसटी सुधारों ने जनता को जहां बड़ी राहत मिली है, वहीं, इन सुधारों पर एक सोशल मीडिया पोस्ट ने न सिर्फ बिहार बल्कि देश भर की सियासत को गर्मा दिया है। दरअसल, केरल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए एक पोस्ट में 'बी से बीड़ी और बी से बिहार' लिखा गया, जिसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया। एनडीए के सभी घटक दलों खास तौर पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। 

विज्ञापन


कांग्रेस का पोस्ट सभी बिहारियों का अपमान
भाजपा ने बिहार के लोगों की तुलना 'बीड़ी' से करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उसने इसे 'सभी बिहारियों का अपमान' बताया। भाजपा ने विपक्ष से इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। भाजपा ने कहा कि एनडीए बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में इसे 'बहुत बड़ा मुद्दा' बनाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने केरल कांग्रेस की पोस्ट को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि बिहार के लोग आगामी विधानसभा चुनावों में 'बिहारियों के इस अपमान' का जवाब देंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी से पूछे सवाल
आगे उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल भी किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, आप क्या कर रहे हैं? आपको बिहार के इतिहास की कोई परवाह नहीं है। क्या आप बिहार की तुलना बीड़ी से करेंगे? इसके साथ ही प्रसाद ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनमें कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा बिहारियों के इस तरह के अपमान की निंदा करने का साहस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने दी चेतावनी
बिहार के पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और आरजेडी को इसका परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और तेजस्वी यादव, हम आपको चेतावनी दे रहे हैं कि हम इसे बिहार चुनाव में बहुत बड़ा मुद्दा बनाएंगे और आपको बेनकाब करेंगे। देश और बिहार के लोग देख रहे हैं। हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को समझना चाहिए कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उन्होंने जो नाटक किया था, उसका पर्दाफाश हो गया है। सच्चाई सबके सामने है कि आप चंद वोटों के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं और किसी को भी गाली दे सकते हैं। अब आप सभी बिहारियों की तुलना बीड़ी से कर रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं।

जदयू ने तेजस्वी को लिया आड़े हाथ
जदयू ने तो इस बहाने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी निशाने पर ले लिया। हालांकि, तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पोस्ट पर अनभिज्ञता जताई लेकिन साफ कहा कि “बिहार के स्वाभिमान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।” इस बयान से उन्होंने कांग्रेस को अप्रत्यक्ष रूप से संदेश दे दिया कि ऐसी गलती बर्दाश्त नहीं होगी। 

कांग्रेसी नेता तारिक अनवर ने सफाई दी 
इधर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारिक अनवर ने सफाई दी कि बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस ऐसा बयान नहीं दे सकती। यह पोस्ट केरल कांग्रेस का है और लगता है कि अकाउंट हैक किया गया है। कोई भी राजनीतिक व्यक्ति ऐसा नहीं लिख सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में केरल कांग्रेस नेताओं से बात करेंगे।


केरल कांग्रेस ने मांगी माफी
इस बीच, विवादास्पद पोस्ट को हटाते हुए केरल कांग्रेस ने एक्स पर कहा कि हम देख रहे हैं कि जीएसटी दरों को लेकर मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे कटाक्ष को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो हम क्षमा चाहते हैं। दरअसल हालिया जीएसटी सुधार में सरकार ने बीड़ी पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया है, जबकि सिगरेट और सिगार पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इसी फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल कांग्रेस के हैंडल से विवादित पोस्ट डाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed