फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Sankalp Samiti: You can also give suggestions in BJP's manifesto, WhatsApp number also released

BJP Sankalp Samiti: भाजपा के घोषणा पत्र में आप भी दे सकते हैं सुझाव, व्हाट्सएप नंबर भी जारी

Mon, 02 Dec 2024 04:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Dec 2024 04:13 PM IST
सार

'मेरी दिल्ली, मेरा संकल्प' नाम से इस अभियान के विषय में संकल्प पत्र निर्माण समिति के संयोजक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि इसके माध्यम से पार्टी युवा, छात्र, नौकरीपेशा, महिला, अपना रोजगार करने वाले छोटे दुकानदारों, बड़े व्यापारी, उद्यमी, शिक्षकों सबसे उनकी राय जानेगी। इस तरह प्राप्त सभी सुझावों को  संकल्प पत्र में स्थान दिया जाएगा।  

विज्ञापन
BJP Sankalp Samiti: You can also give suggestions in BJP's manifesto, WhatsApp number also released
अभियान के विषय में जानकारी देते सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा को किन मुद्दों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए, उसे लोगों से कौन से वादे करने चाहिए, यह जानने के लिए पार्टी जनता के द्वार जा रही है। अगले पांच दिसंबर से पंद्रह दिनों तक पार्टी दिल्ली के हर कोने में जाकर लोगों से उनकी राय जानने की कोशिश करेगी। इसके लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय होंगे और जनता से बातचीत कर उन मुद्दों को तलाशने का काम करेंगे जो जनता चाहती है। इसमें लोगों से दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव भी मांगेगी। 

विज्ञापन


'मेरी दिल्ली, मेरा संकल्प' नाम से इस अभियान के विषय में संकल्प पत्र निर्माण समिति के संयोजक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि इसके माध्यम से पार्टी युवा, छात्र, नौकरीपेशा, महिला, अपना रोजगार करने वाले छोटे दुकानदारों, बड़े व्यापारी, उद्यमी, शिक्षकों सबसे उनकी राय जानेगी। इस तरह प्राप्त सभी सुझावों को  संकल्प पत्र में स्थान दिया जाएगा।       
विज्ञापन


चुनौती
भाजपा इस बार यह मानकर चल रही है कि जिस तरह शराब घोटाले, शीश महल विवाद के कारण अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की छवि खराब हुई है, उसके बीच यदि वह सही तरीके से अपनी तैयारी करती है तो वह चुनाव जीत सकती है। भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अरविंद केजरीवाल द्वारा मुफ्त बिजली-पानी की योजनाओं के बदले जनता को ज्यादा आकर्षक योजना देना था। भाजपा नेताओं का दावा है कि वे अब  तक चल रही योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे, इसे बेहतर करेंगे और इसमें ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचा कर उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की संकल्प पत्र योजना के प्रमुख बिंदु-  

  • पांच दिसंबर से संकल्प पत्र के लिए पार्टी लोगों की राय लेने का काम शुरू करेगी। 
  • अलग-अलग वरिष्ठ नेता दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संकल्प पत्र पर संपर्क करने का काम करेंगे। 
  • पूर्व सांसद प्रवेश सिंह चांदनी चौक में, अरविंदर सिंह लवली नई दिल्ली में, सतीश उपाध्याय पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में और कैलाश गहलोत दक्षिणी दिल्ली में संकल्प पत्र पर लोगों की राय जानेंगे। 
  • मेरी दिल्ली मेरा संकल्प नाम के सुझाव से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी भाजपा का संकल्प पत्र बनाने में अपनी राय साझा कर सकेंगे।
  • सभी लोग व्हाट्सअप नंबर 9958702025 पर भी अपना सुझाव भाजपा को भेज सकते हैं।  
  • सात दिसंबर को 14 वीडियो वैन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्र के कोई नेता भेजेंगे। हर जिले में एक और हर लोकसभा क्षेत्र में दो वैन जाकर लोगों से संकल्प पत्र पर राय लेंगी।   
  • लोग ईमेल आईडी (MeriDelhiMeraSankalpBJP@gmail.com) पर भी अपनी राय भाजपा को भेज सकते हैं। 
  • सोशल मीडिया पर हैशटैग #BJPSankalp2025 शुरू कर भी पार्टी लोगों की राय जानेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed