फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP said We will celebrate Ramayan Utsav across the globe to commemorate the Pran Pratishtha in its manifesto

Manifesto: BJP के घोषणापत्र में भगवान राम-भारतीय सभ्यता को लेकर बड़ा वादा, इसके लिए कई देशों से सहयोग की बात

Sun, 14 Apr 2024 12:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 14 Apr 2024 12:35 PM IST
सार

घोषणापत्र में कहा गया कि अयोध्या में विश्व भर से करोड़ों श्रद्वालु रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP said We will celebrate Ramayan Utsav across the globe to commemorate the Pran Pratishtha in its manifesto
भाजपा के घोषणापत्र में यह भी वादा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार (14 अप्रैल) को चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 'मोदी की गारंटी 2024' नाम से जारी इस घोषणापत्र में देश के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। घोषणापत्र में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को लेकर भी एक वादा किया गया है। भाजपा ने संकल्प पत्र में कहा कि वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाएंगे।

विज्ञापन


संकल्प पत्र में भाजपा ने कहा, हमने अपनी समृद्ध विरासत और विविधताओं से भरी संस्कृति को संवारा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर ने हमारे समाज को एक नई ऊर्जा दी है। पूरे देश में हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत फिर से जीवंत हो रही है। आज की हमारी युवा पीढ़ी हमारे विरासत और संस्कृति में रुची दिखा कर उसे अपना रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान राम की विरासत का संरक्षण और प्रचार करेंगे
इसके अलावा, घोषणापत्र में कहा गया कि रामायण को दुनिया भर में, खासकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में, माना जाता है। सभी देशों में भगवान राम की मूर्त और अमूर्त विरासत को बढ़ावा देने के लिए सहयोग किया जाएगा। साथ ही हम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा। 


करोड़ों श्रद्वालु आ रहे दर्शन करने 
संकल्प पत्र में वादा किया गया है कि अयोध्या में विश्व भर से करोड़ों श्रद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।



राज्य सरकारों के साथ मिलकर करेंगे काम
भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा, 'हम देश भर में तीर्थयात्रा करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाजनक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed