{"_id":"5c3a2feebdec2273382ca6fe","slug":"bjp-said-that-2019-election-will-be-based-on-stability-vs-instability","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने राजनीतिक प्रस्ताव में कहा, 2019 का चुनाव स्थिरता बनाम अस्थिरता का","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने राजनीतिक प्रस्ताव में कहा, 2019 का चुनाव स्थिरता बनाम अस्थिरता का
Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा है कि मतदाताओं के लिए आगामी लोकसभा चुनाव स्थिरता बनाम अस्थिरता में एक को चुनने का होगा, जिसमें एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा ईमानदार और साहसी नेतृत्व है तो दूसरी ओर अवसरवादी गठबंधन होगा जिसके नेता का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
प्रस्ताव में कहा गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हाल ही हुए राज्य विधानसभा चुनावों से सही सबक लेना चाहिए। प्रस्ताव के बारे में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन केवल उनके मोदी से नफरत के आधार पर हो रहा है।
विज्ञापन
प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि विपक्षी गठबंधन को चुनाव में जीत हासिल होती है तो इससे केवल अस्थिरता ही उत्पन्न होगी। इसके लिए चंद्रशेखर, एचडी देवगौड़ा और आईके गुजराल की पिछली गठबंधन सरकारों का उल्लेख किया गया। प्रसाद ने कहा कि ऐसे में देश को तय करना है कि उसे किस तरफ जाना है।
विज्ञापन