फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP said Rahul gandhi prone to making baseless and absurd comments

BJP: चीन पर दिए राहुल गांधी के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज, कहा- वे आधारहीन, बेतुकी टिप्पणियाँ करते रहते हैं

Fri, 25 Aug 2023 04:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 04:46 PM IST
सार

भाजपा  प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को चीन के बारे में आधारहीन और बेतुकी टिप्पणियां करने की आदत है और वे भारत, उसके लोगों और आरएसएस पर भी इसी तरह की टिप्पणियां करते हैं।

विज्ञापन
BJP said Rahul gandhi prone to making baseless and absurd comments
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख दौरे हैं और यहां लोगों को भी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने यहां चीन की घुसपैठ को लेकर कई बयान दिए हैं। जिन्हें भाजपा ने शुक्रवार को निराधार और बेतुका बताकर खारिज कर दिया। भाजपा  प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को चीन के बारे में आधारहीन और बेतुकी टिप्पणियां करने की आदत है और वे भारत, उसके लोगों और आरएसएस पर भी इसी तरह की टिप्पणियां करते हैं।

विज्ञापन


1952 में भूख से मर रही चीनी सेना तो कांग्रेस सरकार ने दिया चावल
प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम चीन के साथ कांग्रेस सरकार रिश्ते और चीन के साथ अपने रिश्ते को स्पष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 1952 में भूख से मर रही चीनी सेना की खपत के लिए 3,500 टन से अधिक चावल भेजा था। डोकलाम के दौरान चीनी राजदूत के साथ राहुल गांधी ने जो खाना खाया था उसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था बल्कि चीन ने ही इस मुलाकात की तस्वीरें दुनिया के साथ शेयर की थी। 
विज्ञापन


चीनी राजदूत के साथ राहुल गांधी ने खाया खाना
दिल्ली में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम चीन के साथ उनके (कांग्रेस सरकार) रिश्ते और चीन के साथ अपने रिश्ते को स्पष्ट करना चाहते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आने के बाद, 2020 में, बीजिंग के एक थिंक टैंक ने कहा कि 'तियानमेन स्क्वायर के बाद चीन अपने सबसे खराब कुटनीतिक अलगाव से गुजर रहा है'ष मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बार-बार चीन की बातों पर प्यार क्यों आता है...डोकलाम के दौरान चीनी राजदूत के साथ उन्होंने जो खाना खाया था, उसका खुलासा उन्होंने नहीं बल्कि चीन द्वारा शेयर की गई फोटो से हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीति थी कि शांति वार्ता आतंकवाद से प्रभावित नहीं होगी (भारत और पाकिस्तान के बीच) लेकिन पीएम मोदी की नीति है कि शांति वार्ता और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। इसलिए, उन्हें (कांग्रेस) हमें कम से कम शांति और सुरक्षा पर व्याख्यान देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आज शांति और सुरक्षा का माहौल है जबकि यूपीए के तहत आतंकवादी विस्फोट नियमित रूप से होते रहते थे।


राहुल गांधी ने कही थी ये बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीन के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि चीन ने हिंदुस्तान की जमीन ली है लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन किसी ने नहीं ली है। ये झूठ है, लद्दाख का हर व्यक्ति जानता है कि पीएम मोदी सच नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कारगिल में एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि लद्दाख में हर व्यक्ति जानता है कि चीन ने हमारी जमीन छीन ली है और दावा प्रधानमंत्री मोदी का यह दावा है कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई, बिल्कुल गलत है असत्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed