{"_id":"69fa82ccc31b7348a30664b5","slug":"bjp-s-vote-share-in-assam-increases-by-4-6-percent-but-party-gains-22-seats-congress-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Analysis: असम में भाजपा के वोट शेयर में 4.6% की बढ़त, पार्टी को मिला 22 सीटों का फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election Analysis: असम में भाजपा के वोट शेयर में 4.6% की बढ़त, पार्टी को मिला 22 सीटों का फायदा
Wed, 06 May 2026 05:22 AM IST
Devesh Tripathi
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 06 May 2026 05:22 AM IST
सार
चुनाव आयोग के वोट शेयर आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि कांग्रेस ने अपने वोट शेयर में 0.17% की मामूली बढ़ोतरी के बावजूद 10 सीटें गंवा दी और पार्टी की सीट संख्या घटकर 19 रह गई।
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : PTI
विस्तार
असम चुनाव में भाजपा के पक्ष में महज 4.6% वोटों की बढ़त ने उसे 22 सीटों का फायदा करा दिया। पार्टी ने 2021 की तुलना में शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 सीटें जीतीं। भाजपा-नीत राजग ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 64 के बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गया।
आयोग के वोट शेयर आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि कांग्रेस ने अपने वोट शेयर में 0.17% की मामूली बढ़ोतरी के बावजूद 10 सीटें गंवा दी और पार्टी की सीट संख्या घटकर 19 रह गई।
राजग के अन्य दलों की यह रही स्थिति
असम गण परिषद ने 10 सीटों पर जीत हासिल की जो पिछली बार के मुकाबले एक ज्यादा है, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10 सीटें मिलीं, पहले 4 जीती थी (तब वोट शेयर अलग से नहीं दिखाया गया था)
विज्ञापन
भाजपा को बढ़त
विपक्षी एआईयूडीएफ का वोट शेयर घटकर 5.46% रह गया और वह 2 सीटें ही जीत सका। 2021 में उसके 16 विधायक थे और वोट शेयर 9.29% था। झारखंड मुक्ति मोर्चा कोई सीट नहीं जीत सका, पर 1.16% वोट मिले। यह पूर्वोत्तर में उसके विस्तार का संकेत है। आयोग के मुताबिक, अन्य श्रेणी (जिसमें सभी अन्य दल और उम्मीदवार शामिल) का वोट शेयर 10.17 प्रतिशत रहा, जो 2021 में 13.7 प्रतिशत था।
अन्य वीडियो

- 37.81% वोट शेयर के साथ सत्तारूढ़ भाजपा ने 82 सीटें कब्जाईं
- 33.21% वोट शेयर के साथ 2021 में पार्टी को मिली थी 60 सीटें
- 29.84% वोट शेयर के साथ विपक्षी दल को 19 सीटों पर ही मिली सफलता
- 29.67% वोट शेयर के साथ 2021 में 29 सीटों पर कांग्रेस को मिली थी जीत
विपक्षी एआईयूडीएफ का वोट शेयर घटकर 5.46% रह गया और वह 2 सीटें ही जीत सका। 2021 में उसके 16 विधायक थे और वोट शेयर 9.29% था। झारखंड मुक्ति मोर्चा कोई सीट नहीं जीत सका, पर 1.16% वोट मिले। यह पूर्वोत्तर में उसके विस्तार का संकेत है। आयोग के मुताबिक, अन्य श्रेणी (जिसमें सभी अन्य दल और उम्मीदवार शामिल) का वोट शेयर 10.17 प्रतिशत रहा, जो 2021 में 13.7 प्रतिशत था।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन