{"_id":"5c51c594bdec2217fc33df3d","slug":"bjp-s-jail-bharo-movement-if-ashok-gehlot-is-a-man-then-put-him-in-jail-said-gulab-chand-kataria","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत मर्द हैं तो जेल में डाल के दिखाएं, तीन दिन में सरकार उखाड़ फेंकेंगे : कटारिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गहलोत मर्द हैं तो जेल में डाल के दिखाएं, तीन दिन में सरकार उखाड़ फेंकेंगे : कटारिया
Wed, 30 Jan 2019 09:11 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में किसान कर्जमाफी करने और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने जैसी मांगों को लेकर भाजपा के आठ फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन से पहले कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हो गए हैं। आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा अगर हमने उन्हें जेल में बंद कर दिया तो बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
इधर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उदयपुर की बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने चेतावनी दी कि यदि गहलोत मर्द हैं तो जेल में डालकर दिखाएं, तीन दिन में सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। जोधपुर में हुए एक कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा जेल भरो आंदोलन करने जा रही है, लेकिन अगर हमने उन्हें जेल में बंद कर दिया तो उन्हें बाहर कौन निकालेगा। इसलिए सोच-समझकर सड़कों पर आना। उदयपुर में कटारिया ने कहा कि आंदोलन करते हुए हमने 18 महीने जेल में बिताएं हैं, यदि गहलोत 18 दिन में जेल में रहे हों तो जवाब दें। इधर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान गांधीवादी विचारधारा का अपमान है। इतना अहंकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन