{"_id":"56f545df4f1c1b6372f14d27","slug":"bjp-releases-vision-document-for-assam-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम विजन डॉक्यूमेंट में भाजपा ने घुसपैठ रोकने का वादा किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम विजन डॉक्यूमेंट में भाजपा ने घुसपैठ रोकने का वादा किया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Mar 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
विजन डॉक्यूमेंट में भाजपा ने घुसपैठ रोकने का वादा किया
- फोटो : PTI
असम में अवैध आप्रवास को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाते हुए शुक्रवार को भाजपा ने अपने ‘असम विजन डॉक्यूमेंट 2016-2025’ में भारत-बांग्लादेश सीमा को सील करने का वादा किया है। इस बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री तरुण गोगोई पर असम में घुसपैठ को बढ़ावा देने और डेमोग्राफी को नष्ट करने का आरोप लगाया। गुवाहाटी में भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने गोगोई सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘घुसपैठ को बढ़ावा देकर कांग्रेस ने राज्य की जनसांख्यिकी को नष्ट करने और बदलने की कोशिश की। कांग्रेस यह कई सालों से कर रही है और इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।’ असम में चार अप्रैल से विधान सभा चुनाव शुरू होने हैं। भाजपा ने कहा कि अगर वह सत्ता में आती है, तो केंद्र के साथ मिलकर राज्य की भारत-बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह से सील करने के लिए काम करेगी। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि घुसपैठियों को नौकरी पर रखने वाले उद्योग, कारोबार, छोटे व मध्यम उद्यम और अन्य एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कानून बनाया जाएगा।
विज्ञापन