{"_id":"5e69e1748ebc3ef409734ece","slug":"bjp-releases-second-list-of-rajyasabha-candidates-from-mp-haryana-himachal-pradesh-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची
Thu, 12 Mar 2020 12:45 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा से दुष्यंत कुमार गौतम सहित दो उम्मीदवारों तथा मध्यप्रदेश की दूसरी सीट के लिए डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को अपना टिकट दिया है। भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से इंदु गोस्वामी को प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की दूसरी सीट के लिए डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को पार्टी ने मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार घोषित किया था। भाजपा ने महाराष्ट्र से डॉ. भगवत कराड को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party releases a list of candidates for the upcoming Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/dLimYCwXBz
— ANI (@ANI) March 12, 2020
विज्ञापन
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र की एक विधान परिषद सीट पर उप चुनाव के लिये अमरीश भाई रसिकलाल पटेल को उम्मीदवार बनाया है।