Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Rajya Sabha MP Ramrao Wadkute from Maharashtra passed away

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस; उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

Sun, 22 Nov 2026 09:30 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कभी शरद पवार के करीबी रहे वडकुटे ने 2019 में भाजपा का दामन थामा था। सामाजिक कार्यों से शुरू हुआ उनका सफर राज्यसभा तक कैसे पहुंचा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
BJP Rajya Sabha MP Ramrao Wadkute from Maharashtra passed away
राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स

विस्तार

महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने निधन पर जताया दुख
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुटे के निधन पर दुख जताया। उपराष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में वडकुटे को याद किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में वडकुटे के योगदान और लोगों की सेवा को याद रखा जाएगा। राधाकृष्णन राज्यसभा के सभापति भी हैं। उन्होंने वडकुटे के परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना जताई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली में दिल का गंभीर दौरा पड़ने के बाद राज्यसभा सदस्य रामराव वडकुटे के निधन की खबर बेहद दुखद और दिल तोड़ने वाली है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामराव वडकुटे महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के रहने वाले थे। भाजपा ने कुछ महीने पहले ही उन्हें राज्यसभा भेजा था। वह धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति के तहत आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे थे।

विधान परिषद के सदस्य रहते हुए भी उन्होंने राज्य सरकार के सामने यह मांग उठाई थी। राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी उन्होंने इस मुद्दे पर प्रयास जारी रखे। परभणी में धनगर आरक्षण को लेकर निकाली गई रैली के दौरान भी उन्होंने राज्य सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच तालमेल बनाने का काम किया था।

सांसद रामराव वडकुटे ने 1988 में अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने धनगर समाज उन्नति मंडल, परभणी के अध्यक्ष पद से काम शुरू किया था।

यह संगठन दिवंगत शिवाजीराव शेंडगे का था। इसके माध्यम से उन्होंने समाज की प्रमुख समस्याओं को लेकर काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्यों के साथ राजनीति में भी कदम रखा।

शरद पवार के नेतृत्व में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से काम किया। पार्टी के माध्यम से उन्होंने 2002 से 2005 तक पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी बकरी और भेड़ विकास महामंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

कब लड़ा था पहला विधानसभा चुनाव?
इसके बाद 2004 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह हिंगोली जिले की कलमनुरी विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद 2005 में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उन्हें महानंदा का निदेशक नियुक्त किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 2012 में एक बार फिर उन्हें पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी बकरी और भेड़ विकास महामंडल का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद 2014 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया। शरद पवार और अजित पवार के बेहद भरोसेमंद नेताओं में उनकी गिनती होती थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी आग: दो बच्चों समेत आठ लोगों को बचाया गया; दमकल अधिकारी घायल

भाजपा में कब हुए शामिल?
14 अक्तूबर 2019 को रामराव वडकुटे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने सीधे भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस तरह उन्होंने शरद पवार का साथ छोड़कर भाजपा के साथ जाने का फैसला किया।

इसके बाद भाजपा ने उन्हें हिंगोली जिले का अध्यक्ष बनाया। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति के सीट बंटवारे के कारण उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी पर भरोसा बनाए रखा। वह संगठन के लिए लगातार काम करते रहे। उनके धैर्य का फल मार्च 2026 में मिला। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया।


किस मुद्दे पर करते रहे संघर्ष?
भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद बनाए जाने के बाद भी रामराव वडकुटे ने धनगर समाज के आरक्षण का मुद्दा उठाना जारी रखा। उन्होंने धनगर आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे दीपक बोराडे को अपने साथ लिया। दोनों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्र सरकार से मुलाकात की। उन्होंने धनगर समाज को आरक्षण दिलाने और इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश की।

कुछ महीने पहले दीपक बोराडे ने परभणी में धनगर आरक्षण की मांग को लेकर रैली निकाली थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की मांगों और सरकार के बीच कड़ी बनने का काम सांसद रामराव वडकुटे ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed