फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP publicity is on government expenditure Not only in Gaurav Yatra but on Bhamashah Yojna also

वसुंधरा की गौरव यात्रा ही नहीं भामाशाह योजना में भी है सरकारी खर्च पर भाजपा का प्रचार

Tue, 21 Aug 2018 11:10 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP publicity is on government expenditure Not only in Gaurav Yatra but on Bhamashah Yojna also
वसुंधरा राजे
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की गौरव यात्रा पर भाजपा और कांग्रेस में ठन गई है। कांग्रेस ने भाजपा के प्रचार में राज्य सरकार के धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है, जहां सरकारी धन का दुरुपयोग करके राजस्थान में भाजपा का प्रचार हो रहा है। राजस्थान सरकार की भामाशाह योजना पूरी तरह से पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल पर समर्पित है। 
विज्ञापन


भामाशाह योजना के तहत वितरित होने वाले कार्ड और योजना के तहत निकलने वाले प्रिंट आऊट में कमल का चिन्ह बिलुकल ऊपर रहता है। कमल भाजपा का चुनाव निशान है। राज्य सरकार ने इस कमल की डिजाइनिंग में थोड़ी सी सावधानी बरती है। इसमें कमल का फूल खिला हुआ है। फूल के नीचे के डंठल नहीं है और भाजपा के चुनाव चिन्ह में अंकित कमल के फूल से डिजाइन में भिन्न है, लेकिन लोगो में बाकायदा कमल का फूल ही है। 
विज्ञापन


राजस्थान सरकार के दो डिजिफेस्ट कार्यक्रम (जयपुर और बीकानेर) में सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अखिल अरोड़ा ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हां, बातचीत के दौरान उन्होंने माना कि भामाशाह योजना में कमल के फूल का इस्तेमाल हो रहा है। अखिल अरोड़ा के अलावा राज्य सरकार के अन्य अफसरों ने भी इस बारे में कोई जवाब देना उचित नहीं समझा। यहां तक कि पार्टी के स्थानीय नेता और मंत्रियों ने भी इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि सभी का मानना है कि सरकार के कामकाज में राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह का इस तरह से प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के नेता उमेश पंडित ने अमर उजाला को बताया कि इस तरह से कमल फूल का सरकारी खर्च पर सरकारी योजना का संदेश देने के बहाने अपनाया गया तरीका अनैतिक है। वहीं भाजपा के राजस्थान से आने वाले भाजपा के एक सांसद का कहना है कि इस बारे में राज्य की मुख्यमंत्री या सरकार ही सही उत्तर दे सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed