{"_id":"669d1abede97991eef0a0be7","slug":"bjp-protested-against-mamata-decision-they-have-no-right-to-this-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: बांग्लादेशियों को शरण देने के ममता के फैसले का भाजपा ने किया विरोध, कहा- उन्हें इसका कोई अधिकार नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: बांग्लादेशियों को शरण देने के ममता के फैसले का भाजपा ने किया विरोध, कहा- उन्हें इसका कोई अधिकार नहीं
Sun, 21 Jul 2024 07:59 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 21 Jul 2024 07:59 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता रैली में कहा था कि बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर पड़ोसी देश के लोगों को वह आश्रय देंगी। इसी बीच, केंद्र सरकार के सूत्रों ने भी यही बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास कोई स्वायत्त अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश संकट के बीच बांग्लादेशियों को भारत और पश्चिम बंगाल में शरण देने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले के विरोध में भाजपा मुखर हो गई है। भाजपा ने इसे विपक्षी गठबंधन इंडिया की अवैध रूप से अप्रवासियों को बसाने और झारखंड चुनाव जीतने की राजनीतिक योजना करार दिया। इसी बीच, केंद्र सरकार के सूत्रों ने भी यही बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास कोई स्वायत्त अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा के पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि पड़ोसी देश या किसी दूसरे देश से आने वाले व्यक्ति को भारत में आश्रय देने का ममता बनर्जी को कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अप्रवासियों को बसाने और नागरिकता देने का अधिकार केंद्र सरकार को है। राज्य को ऐसे मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया कि ममता बनर्जी को भारत में किसी का स्वागत करने का अधिकार किसने दिया? यह बंगाल से लेकर झारखंड तक अवैध रूप से बांग्लादेशियों को बसाने की विपक्षी गठबंधन इंडिया की नापाक योजना का हिस्सा है, ताकि झारखंड विस चुनाव को जीता जा सके। उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोला कि कभी वह कहती हैं कि धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए भारत आए हिंदू शरणार्थियों को वे सीएए के तहत नागरिकता नहीं देने देंगी। अगर ऐसा होगा तो अवैध रोहिंग्याओं ट्रेनें जलाने, सड़कें जाम करने और लोगों को मारने के लिए कहेंगी। भाजपा नेता ने कहा कि अब ममता कहती हैं कि बांग्लादेशियों का भारत में स्वागत है।
विज्ञापन
कोलकाता रैली में ममता बनर्जी ने दिया था बयान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता रैली में कहा था कि बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर पड़ोसी देश के लोगों को वह आश्रय देंगी। बांग्लादेश के लोगों के लिए पश्चिम बंगाल के दरवाजे खुले हैं।
इसलिए हुई बांग्लादेश में हिंसा
बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण के विरोध में हिंसा हुई है। इस मुद्दे को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किए। विवि बंद कर दिए गए। हिंसा में 115 लोगों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी जारी है।