फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp president keshav's controversial poster now in allahabad

अब इलाहाबाद में लगे प्रदेश अध्यक्ष केशव के विवादित पोस्टर

Sun, 17 Apr 2016 04:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 04:34 AM IST
सार

  • केशव प्रसाद मौर्य को दिखाया महाभारत का अर्जुन
  • केशव ने कहा, पोस्टर से पार्टी का कोई लेना देना नहीं
  • भाजपा और आरएसएस के पास सिर्फ नफरत का एजेंडा: आजम

विज्ञापन
bjp president keshav's controversial poster now in allahabad
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

वाराणसी के बाद अब इलाहाबाद में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से संबंधित विवादित पोस्टर लगे हैं। इसमें पार्टी नेता डॉ. विक्रम पटेल की ओर से केशव को महाभारत का अर्जुन तो खुद को भगवान कृष्ण के तौर पर दिखाया गया है।
विज्ञापन


वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने खुद को इस विवाद से अलग करते हुए कहा है कि उक्त पोस्टर से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। बता दें, केशव का नया विवादित पोस्टर फाफामऊ पुल के पास लगा था, जिसके बाद सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले वाराणसी में जारी पोस्टर में केशव को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया था। रंग-बिरंगे पोस्टर पर लिखा था, रक्षमाम केशव:। पोस्टर के बीच में उत्तर प्रदेश के रूप में चित्रित ऐसी बेबस स्त्री है, जिसका गैर भाजपाई नेता चीर हरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित पोस्टर को लेकर आजम का पीएम और शाह पर निशाना

bjp president keshav's controversial poster now in allahabad
आजम खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के वाराणसी में लगाए गए विवादित पोस्टर पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है, जो बेहद ही दुखद है। भाजपा और आरएसएस के पास सिर्फ नफरत फैलाने का एजेंडा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के वाराणसी दौरे से पहले वहां पर कार्यकर्ताओं ने एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर में उत्तर प्रदेश का चित्रण एक बेबस महिला के रूप में किया गया है, जिसका चीरहरण गैर भाजपा दल के नेता कर रहे हैं। पोस्टर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सुदर्शनचक्र धारी कृष्ण के रूप दिखाया गया है।

इस पर आजम खां ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पोस्टर में जिन लोगों को चीरहरण करते दिखाया गया है, उनके चेहरे तो साफ नहीं दिख रहे हैं, लेकिन ऐसा करना बहुत ही दुख की बात है। ऐसा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के पास नफरत के एजेंडे के अलावा कुछ नहीं है। ये समाज को तोड़़ने का काम कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की ओर से ऐसा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है। भाजपा की तो पोल खुल चुकी है। लोकसभा चुनावों के समय जो वादे किए गए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed