{"_id":"60f764a9ef0399742d666e08","slug":"bjp-president-jp-nadda-will-now-sit-in-the-parliament-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजग अध्यक्ष: संसद के जिस कमरे में कभी बैठे थे अटल बिहारी वाजपेयी अब वहां बैठैंगे नड्डा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजग अध्यक्ष: संसद के जिस कमरे में कभी बैठे थे अटल बिहारी वाजपेयी अब वहां बैठैंगे नड्डा
Wed, 21 Jul 2021 05:34 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Jul 2021 05:34 AM IST
सार
पार्टी सूत्रों का कहना है कि सत्र के दौरान अब नड्डा इस कमरे में नियमित रूप से बैठेंगे। सत्र के दौरान मेल मुलाकात और अहम बैठकों के लिए इस कमरे का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद भवन के जिस कमरे में कभी भाजपा के दिग्गज नेता और देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बैठते थे, उस कमरे में अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठेंगे। यह कमरा अब जेपी नड्डा को आवंटित कर दिया गया है। इस कक्ष का इस्तेमाल लालकृष्ण आडवाणी भी कर चुके हैं। इस कमरे से आडवाणी और वाजपेयी की नेम प्लेट हटा ली गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वाजपेयी पीएम पद से हटने के बाद राजग के अध्यक्ष के नाते 2004 से इस कमरे में बैठते थे। उनके बाद इस कमरे में आडवाणी ने बैठना शुरू किया था। हालांकि इस दौरान वाजपेयी की नेम प्लेट लगी हुई थी।
विज्ञापन
बाद में जब आडवाणी लोकसभा के सदस्य नहीं रहे, तब उनकी नेम प्लेट हटा हटा ली गई थी, लेकिन तब भी वहां वाजपेयी की नेम प्लेट लगी हुई थी। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से यह कमरा दो सालों तक खाली रहा।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों का कहना है कि सत्र के दौरान अब नड्डा इस कमरे में नियमित रूप से बैठेंगे। सत्र के दौरान मेल मुलाकात और अहम बैठकों के लिए इस कमरे का इस्तेमाल होगा।