फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda said, in congress regime There was an attempt to disturb the dignity of Pm post

JP Nadda: BJP अध्यक्ष बोले- कांग्रेस शासनकाल में पीएम पद की गरिमा कम करने की हुई कोशिश

Wed, 22 Feb 2023 05:16 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:16 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी एक पुस्तक का अनावरण करते हुए कहा कि भारत अपने पारंपरिक मित्र देशों को साधते हुए विश्व के दूसरे देशों से भी अपने संबंध बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है...

विज्ञापन
BJP President JP Nadda said, in congress regime There was an attempt to disturb the dignity of Pm post
पीएम मोदी पर लिखी पुस्तक का विमोचन करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम करने की कोशिश की गई थी, जबकि नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद इस पद की गरिमा बढ़ी है। इसका पूरी दुनिया में भारत की छवि पर भी असर पड़ा है और देश पूरी दुनिया में मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच भारत ने दोनों ही पक्षों के साथ संबंध बनाए रखा और अपने हितों को प्राथमिकता दी। इस संकट के समाधान के लिए भी दुनिया भारत की ओर देख रही है, तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल विदेश नीति और पूरी दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव का ही परिणाम है।

विज्ञापन

नड्डा ने यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान के बाद कही है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इन आरोपों को निरस्त कर दिया था कि भारत विदेशी शक्तियों के सामने कमजोर पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक 'मोदी शेपिंग अ ग्लोबल आर्डर इन फ्लक्स' का अनावरण करते हुए कहा कि भारत अपने पारंपरिक मित्र देशों को साधते हुए विश्व के दूसरे देशों से भी अपने संबंध बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दूसरे देशों को वैक्सीन उपलब्ध करवाकर इसी नीति को मजबूती देने की कोशिश की गई थी। इसे विभिन्न अन्य तरीकों से और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि आज दुनिया अपने आर्थिक विकास के लिए भी भारत की ओर देख रही है। कई बड़ी कंपनियों की भारत की कंपनियों से हुई डील की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनियां भी अपने विकास के लिए भारत के उभरते बाजार की ओर देख रही हैं। तकनीकी और अन्य माध्यमों से भारत इन्हें मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed