फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president JP Nadda in goa pc all updates, pramod sawant statement, Flood in goa

नड्डा बोले: कर्नाटक में कोई संकट नहीं; ये बस आपकी सोच, गोवा भाजपा ने शानदार काम किया

Sun, 25 Jul 2021 03:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 25 Jul 2021 03:47 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि गोवा में बाढ़ के कारण जो जनता को काफी नुकसान सहना पड़ा है। बाढ़ बचाव कार्य के बारे में सीएम प्रमोद सावंत, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री से मेरी बात हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक संकट को लेकर भी बयान दिया।

विज्ञापन
BJP president JP Nadda in goa pc all updates, pramod sawant statement, Flood in goa
गोवा में जेपी नड्डा की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा के दो दिवसीय दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को प्रेस वार्ता कर पार्टी और राज्य में आई बाढ़ को लेकर बड़ी जानकारी दी। नड्डा ने कहा कि गोवा में बाढ़ के कारण जो जनता को काफी नुकसान सहना पड़ा है। बाढ़ बचाव कार्य के बारे में सीएम प्रमोद सावंत, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री से मेरी बात हुई है। हमलोग स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक संकट को लेकर मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल पर कहा कि राज्य में कोई संकट नहीं है, ये बस आपकी सोच है।  

विज्ञापन


विधायकों की जमकर की प्रशंसा
नड्डा ने प्रेस वार्ता के दौरान सबसे पहले भाजपा की गोवा इकाई की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने विभिन्न स्तरों पर कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की है और हमने उनसे विस्तृत चर्चा की है। जहां तक पार्टी का सवाल है, मैं बहुत आशावादी हूं। गोवा भाजपा ने पिछले 4.5 वर्षों में एक बड़ी छलांग लगाई है।
विज्ञापन


भाजपा प्रमुख ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों के साथ बातचीत के दौरान मैंने पाया कि सभी विधायक बहुत आशावादी और आत्मविश्वास से भरे हैं। कांग्रेस से बड़ी संख्या में नेता भाजपा में शामिल हुए हैं और मैंने उनसे भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भाजपा के कामकाज की प्रशंसा की है जो मुझे और अधिक आशावादी बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नूपगेट ध्यान भटकाने का बहाना: नड्डा
नड्डा ने कहा कि जहां तक स्नूपगेट की बात है तो यह निराधार और मुद्दा विहीन है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जो लोगों से जुड़ा हो। इसलिए वे इस तरह का मुद्दा उठाते हैं। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की जगह सत्ता के बारे में सोचती है।

गोवा में सीएम उम्मीदवार की रेस में सावंत आगे: नड्डा
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बहुत अच्छा काम किया है। उनके नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। हम उनके साथ मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि भाजपा में संसदीय बोर्ड इसकी आधिकारिक घोषणा करता है, लेकिन फिलहाल किसी अन्य नाम के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

बीएस येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है: नड्डा
येदियुरप्पा के नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है। वह कर्नाटक को अच्छे से चला रहे हैं। येदियुरप्पा अपने दम पर चीजों को संभाल रहे हैं। कर्नाटक में राजनीतिक संकट पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह आपकी सोच है, हम ऐसा नहीं सोचते।


पेगासस जासूसी पर भी नड्डा ने दिया जवाब
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को पेगासस जासूसी के आरोपों को निराधार करार दिया और इस पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि केंद्र विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में निराश और निर्दयी विपक्षी दल संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed