फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp president amit shah on north east tour to do rallies for upcoming assembly elections campaigning

मेघालय-त्रिपुरा-नागालैंड दौरे पर निकले अमित शाह, संबोधित करेंगे कई रैलियां

Sat, 06 Jan 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Jan 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah on north east tour to do rallies for upcoming assembly elections campaigning

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार से नॉर्थ ईस्ट के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शाह फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यहां कई रैलियों को संबोंधित करेंगे। वहीं मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई चुनावी रैलियों को भी संबोंधित करेंगे। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाह मेघालय की राजधानी शिलांग में पार्टी ऑफिस का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


फरवरी में होने वाले मेघालय विधानसभा चुनाव से पहले दौरा करने पहुंच रहे शाह अपने दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के मजबूत पकड़ वाले इलाके गारो हिल्स से करेंगे। साथ ही के टिकरीकिला में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


शाह 7 जनवरी को त्रिपुरा पहुचेंगे, जहां वह अंबासा और उदाईपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं शाह नागालैंड में भी रैली कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष शाह का मेघालय और त्रिपुरा दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव से पहले चुनाव से पहले मेघालय में विधायकों की दल-बदल की उठा-पटक शुरू हो गई है। पिछले दिनों कांग्रेस के कई विधायकों ने  बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही है कि शाह के इस दौरे से कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ेंगी।


प्रदेश के मुख्यमंत्री कुल संगमा और कांग्रेस की सरकार को बड़ा झटका उस वक्त लगा था, जब 30 दिसंबर को उनके 5 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। सभी विधयाकों ने राज्य में बीजेपी की गठबंधन एनपीपी को ज्वाइन करने की ओर इशारा भी दे दिया था। इतना ही नहीं तीन अन्य विधायकों ने भी एनपीपी ज्वाइन करने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी सूत्रों की माने तो बीजेपी मेघायल की 60  विधानसभा सीटों में से 40 पर कब्जा जमाने के टारगेट को लेकर मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed