फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Amit Shah invites JD(U) Chief Nitish Kumar to join NDA

मोदी-नीतीश की मुलाकात के बाद अमित शाह ने JDU को दिया NDA में शामिल होने का न्यौता

Sat, 12 Aug 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sat, 12 Aug 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah invites JD(U) Chief Nitish Kumar to join NDA
अमित शाह, नीतीश कुमार

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को जेडीयू चीफ नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने का न्यौता दे दिया। बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के तुरंत बाद ही भाजपा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को विधिवत रूप से साथ आने का न्यौता दे दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:- अली अनवर JDU से सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल
विज्ञापन

 

जेडीयू को एनडीए में शामिल होने का न्यौता दिए जाने की पुष्टि करते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने जेडीयू चीफ नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जेडीयू चीफ नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने का न्यौता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

  जेडीयू सूत्रों ने कहा, ऐसी उम्मीद थी कि पटना में 19 जुलाई को हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर सकती है। लेकिन इसी बीच 26 जुलाई को जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ हुए महागठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया।

पढ़ें:- सोनिया ने विपक्ष की बैठक में JDU  को बुलाया, केसी त्यागी बोले- तोड़ने की कोशिश न करें

आपको बता दें कि संसद में जेडीयू के 12 सदस्य हैं। जिनमें 2 सदस्य लोकसभा में हैं जबकि 10 राज्यसभा के मेंबर हैं। हालांकि राज्यसभा में पार्टी के नेता शरद यादव ने बीजेपी के साथ जेडीयू के गठबंधन को लेकर नाराजगी जरूर जाहिर की थी लेकिन इस मामले में उन्हें पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का साथ नहीं मिला।

तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू ने शुक्रवार को सांसद अली अनवर को संसदीय दल से सस्पेंड कर दिया। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बताया कि अली अनवर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए थे। इसी कारण पार्टी ने उनपर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed