{"_id":"5b5af6d94f1c1b466d8b7274","slug":"bjp-president-amit-shah-at-akhara-parishad-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" लोकसभा चुनाव 2019: कुंभ के बहाने संतों को साधने संगम नगरी पहुंचे अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: कुंभ के बहाने संतों को साधने संगम नगरी पहुंचे अमित शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 Jul 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय पंच दशनाम जूना अखाड़े के न्योते पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को संगम नगरी इलाहाबाद दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों से कुंभ की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने बड़े हनुमान के दर्शन और संगम पूजन किया। इसके बाद मठ बाघंबरी गद्दी में संतों के साथ दोपहर का भोजन किया। इससे पहले सुबह उन्होंने यमुना बैंक रोड स्थित मौजगिरि मंदिर में शिव का पूजन-अर्चन करने के बाद घाट का लोकार्पण किया। साथ ही एक ध्यान योग केंद्र का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
BJP President Amit Shah at Akhara Parishad in Allahabad pic.twitter.com/2zkWpQeOP8
— ANI UP (@ANINewsUP) July 27, 2018
तकरीबन सवा चार घंटे के प्रवास के दौरान उनका कोई सियासी नहीं बल्कि संतों के ही इर्द-गिर्द ही रहने का कार्यक्रम है, लेकिन उनकी हर पहल का कोई न कोई सियासी मायने निकाला जा रहा है। माना जा रहा है कि कुंभ के पूर्व संत और उनके बहाने बड़े जनमानस को साधने की कोशिश होगी। कुंभ के दौरान करोड़ों जनमानस जुटेंगे। ऐसे में वह कुंभ को बेहतर बनाने के लिए संतों के सुझाव और कुंभ से जुड़ी तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
फिलहाल राजनीति में जातीय ध्रुवीकरण की होड़ है और भाजपा हिन्दू जनमानस को जोड़ने में जुटी है। ऐसे में संतों से बातचीत में हिन्दू समाज की एकजुटता का मुद्दा सबसे अहम हो सकता है। इसी क्रम में चर्च के तहत इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने, अहमदाबाद की तर्ज पर यमुना किनारे के घाट को विकसित करने, राम मंदिर निर्माण सहित अन्य मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि उज्जैन और नासिक कुंभ मेले की कुशलता के लिए भी अमित शाह ने काफी पहले आकर पूजन-अभिषेक किया था। उनका यह दौरा भी उसी कड़ी में है।