फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP preparing to hoist flag of victory in Kerala, Ex-Union Minister Rajeev Chandrasekhar elected new president

BJP: केरल में जीत का परचम लहराने की तैयारी में भाजपा, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को सौंपी कमान

Mon, 24 Mar 2025 02:03 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: बशु जैन Updated Mon, 24 Mar 2025 02:03 PM IST
सार

केरल में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है। निवर्तमान अध्यक्ष के सुरेंद्रन का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। पार्टी ने सर्वसम्मति ने चंद्रशेखर के नाम की घोषणा की।

विज्ञापन
BJP preparing to hoist flag of victory in Kerala, Ex-Union Minister Rajeev Chandrasekhar elected new president
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने केरल में अपनी जमीन मजबूत करने और जीत का परचम लहराने के लिए पार्टी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को सौंपी है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रहलाद जोशी ने पार्टी राज्य परिषद की बैठक के दौरान राजीव चंद्रशेखर को केरल का भाजपा अध्यक्ष घोषित किया। 

विज्ञापन


चंद्रशेखर के पास दो दशक से ज्यादा समय का अनुभव है। वह आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कौशल विकास और उद्यमिता, जलशक्ति विभाग के मंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति के बाद से भाजपा के केरल में बड़ा फायदा मिलेगा। केरल भाजपा अध्यक्ष पद के लिए राजीव चंद्रशेखर ने मुख्यालय में दो सेट में नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय पर्यवेक्षक ने निवर्तमान अध्यक्ष के सुरेंद्रन और राज्य प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में उनकी नियुक्ति की घोषणा की। सुरेंद्रन ने मंच पर चंद्रशेखर को पार्टी का झंडा सौंपा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुस्लिम आरक्षण के मसले पर संसद में रार; नड्डा-रिजिजू ने कांग्रेस से मांगी सफाई, खरगे ने दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


निवर्तमान अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि पिछले 10 सालों में केरल में भाजपा ने अभूतपूर्व विकास किया है। चंद्रशेखर को पार्टी के सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से चुना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उनका अनुभव और विशेषज्ञता राज्य में भाजपा के विकास को गति देगा। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर एक सामान्य राजनीतिज्ञ नहीं हैं। वे अपनी नई भूमिका में चमक सकते हैं।


थरूर से चुनाव हार गए थे चंद्रशेखर
60 वर्षीय चंद्रशेखर दो दशकों का राजनीतिक अनुभव है। वे इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास और उद्यमिता तथा जल शक्ति विभागों के केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। चंद्रशेखर तीन बार कर्नाटक से राज्यसभा सांसद रहे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं। मौजूदा समय में वे एनडीए की केरल इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ें: असम विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस MLA पर उपसभापति पर हमले का आरोप, जवाब में BJP के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

एनडीए उम्मीदवार के तौर पर चंद्रशेखर ने 2024 में तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस नेता शशि थरूर से 16,077 मतों से हार गए थे। चंद्रशेखर का जन्म अहमदाबाद में केरल के दंपती के यहां हुआ। दंपती मूल रूप से त्रिशूर के रहने वाले थे। बीपीएल समूह के संस्थापक टीपीजी नांबियार उनके ससुर हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed