फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in Assam Assembly, BJP accuses Congress MLA of attacking Deputy Speaker

असम विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस MLA पर उपसभापति पर हमले का आरोप, जवाब में BJP के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

Mon, 24 Mar 2025 12:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Mon, 24 Mar 2025 12:17 PM IST
सार

असम विधानसभा में सोमवार को भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने उपसभापति पर हमला किया। जबकि कांग्रेस विधायकों ने भाजपा विधायक कुर्मी के बयान के विरोध में धरना दिया। विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। बाद में सदन को स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Uproar in Assam Assembly, BJP accuses Congress MLA of attacking Deputy Speaker
असम विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

असम विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा ने सदन के बाहर उपसभापति नुमल मोमिन पर हमला किया। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने भाजपा विधायक रूपज्योति कुर्मी के अपशब्द कहने के मुद्दे पर हंगामा किया। लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा विधायक रूपज्योति कुर्मी के विरोध में काले कपड़े पहनकर भाग लिया। साथ ही स्पीकर के कमरे के बाहर धरना दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा-शिवसेना ने कुणाल कामरा को घेरा तो विपक्ष ने किया बचाव; कनाल बोले- यह आत्मसम्मान की बात
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रश्नकाल के बीच में कहा कि मुझे मोमिन से एक व्हाट्सएप संदेश मिला कि उन पर नूरुल हुदा ने हमला किया है और वह अब अस्पताल में भर्ती हैं। मैं अध्यक्ष से अनुरोध करता हूं कि वे पुलिस मामला दर्ज करें क्योंकि यह सदन के बाहर हुआ और फिर पुलिस इसकी जांच करेगी। हालांकि इससे कुछ देर पहले मोमिन को सदन के अंदर बैठे देखा गया और उन्होंने सत्र में भाग लिया। कुछ समय बाद वह सदन से चले गए थे। अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने पुलिस केस दर्ज करने के बजाय मामले की जांच के लिए सदन की समिति से मांग की। उन्होंने कहा कि घटना विधानसभा भवन के अंदर हुई थी। इसके बाद कांग्रेस, एआईयूडीएफ और सीपीआई(एम) के विधायकों ने सदन के वेल में जाकर कुर्मी और मोमिन पर कथित हमले को लेकर भाजपा के जवाब का विरोध किया। 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन रूट पर बड़ा हादसा; 25 ट्रेनें रद्द, पांच रिशेड्यूल और छह की गईं डायवर्ट


इस पर सीएम सरमा के नेतृत्व में सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने कहा कि मोमिन एक आदिवासी हैं। उन पर विपक्ष ने हमला किया था। सीएम ने कहा कि यह गलत मिसाल कायम करेगा कि विधानसभा परिसर के अंदर एक स्वदेशी आदिवासी पर हमला किया गया है। यह एक बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। जब दोनों पक्ष शांत न हुए तो अध्यक्ष दैमारी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा सचिव से मोमिन की स्थिति की जांच करने को कहा है और सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया है।

कांग्रेस ने लगाए आरोप
कांग्रेस और एआईयूडीएफ विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा विधायक रूपज्योति कुर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विधानसभा भवन में अध्यक्ष के कक्ष के बाहर धरना दिया। एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा कि एक भाजपा विधायक विपक्षी विधायक पर हमला करने के लिए अपनी सीट से भागा। अध्यक्ष हमें कोई सुरक्षा प्रदान नहीं कर रहे हैं, इसलिए हम आत्मरक्षा के लिए बांस की ढाल लेकर आए हैं। हम इस ढाल को संसद के अंदर ले जाने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस नेता देवव्रत सैकिया ने कहा कि आज का विरोध असम विधानसभा में शुक्रवार को हुई घटना के खिलाफ है। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक विपक्षी विधायकों पर हमला करने के लिए दौड़े। हमने उस अनियंत्रित विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार जब कोई उनके भाषण में बाधा डालेगा तो वह दस गुना अधिक आक्रामक हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed