फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus in Parliament issue of Muslim reservation; Nadda-Rijiju sought clarification from Cong, Kharge replied

Parliament: मुस्लिम आरक्षण के मसले पर संसद में रार; नड्डा-रिजिजू ने कांग्रेस से मांगी सफाई, खरगे ने दिया जवाब

Mon, 24 Mar 2025 12:57 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 24 Mar 2025 12:57 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने हाल ही में मुस्लिमों को सरकारी ठेकों में चार फीसदी आरक्षण देने का एलान किया है। इस मुद्दे पर सोमवार को राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ। भाजपा ने कांग्रेस पर संविधान बदलने का आरोप लगाया तो कांंग्रेस अध्यक्ष ने सफाई दी। 

विज्ञापन
Ruckus in Parliament issue of Muslim reservation; Nadda-Rijiju sought clarification from Cong, Kharge replied
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा में सोमवार को कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को आरक्षण देने के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। सदन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर एक के बाद एक आरोप लगाए। जिनका कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया। खरगे के जवाब के बाद भी हंगामा जारी रहा। इसके बाद कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को बोलने का मौका दिया। रिजिजू ने कहा कि एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता जो सांविधानिक पद पर हैं, ने कहा है कि पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदल देगी। हम इस बयान को हल्के में नहीं ले सकते। यह बयान किसी आम पार्टी नेता की ओर से नहीं बल्कि सांविधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति की ओर से आया है। यह बेहद गंभीर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण, कर्नाटक सरकार ने विधानसभा में पेश किया विधेयक
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म आधारित आरक्षण देने के लिए संविधान में बदलाव करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेता संविधान की किताब जेब में रखते हैं, लेकिन इसे कमजोर करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और सदन और देश को बताना चाहिए कि कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान में बदलाव क्यों करना चाहती है? 


नड्डा ने भी लगाए आरोप
सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान को टुकड़े-टुकड़े कर रही है। डॉ.आंबेडकर ने भारतीय संविधान बनाते समय स्पष्ट रूप से कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। यह भारत के संविधान का एक स्वीकृत सिद्धांत है। कर्नाटक सरकार ने अल्पसंख्यकों को सार्वजनिक अनुबंधों में चार प्रतिशत आरक्षण दिया है। इस पर उन्होंने खरगे से बयान देने की मांग की। 

ये भी पढ़ें:  'यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा', कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर भड़की भाजपा

खरगे ने दिया जवाब
किरेन रिजिजू और नड्डा के आरोपों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को कोई नहीं बदल सकता। हम संविधान की रक्षा करने वाले लोग हैं। हम ही वे लोग हैं जिन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी और भाजपा वाले वे लोग हैं जो भारत तोड़ो में विश्वास करते हैं। उन्होंने आगे बोलने की कोशिश की लेकिन भाजपा सांसदों की नारेबाजी के कारण बार-बार उनकी बात बाधित हुई। खरगे ने कहा कि हम भारतीय संविधान के रक्षक हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed