फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP poonawala claim Jinnahwadi Sharia is above Constitution for congress BJP furious over CM Reddy statement

Politics: 'जिन्नावादी कांग्रेस...इनके लिए शरिया संविधान से ऊपर', CM रेड्डी के मुसलमान वाले बयान पर भड़की भाजपा

Thu, 06 Nov 2025 06:31 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 06 Nov 2025 06:31 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कांग्रेस मतलब मुसलमान बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को ‘जिन्नावादी’ बताया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस की वही सोच है जो शरिया को संविधान से ऊपर रखती है। 

विज्ञापन
BJP poonawala claim Jinnahwadi Sharia is above Constitution for congress BJP furious over CM Reddy statement
रेवंत रेड्डी - फोटो : PTI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ‘कांग्रेस मतलब मुसलमान’ वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए इसे ‘जिन्नावादी सोच’ बताया। पार्टी ने कहा कि यह बयान साफ तौर पर बताता है कि कांग्रेस धर्म आधारित राजनीति कर रही है और संविधान से ऊपर शरिया की सोच रखती है।
विज्ञापन


दरअसल, रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को हैदराबाद में जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित रैली में यह बयान दिया। उन्होंने केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों को सम्मानजनक पद नहीं देती, जबकि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो मुसलमानों को बड़े पद देती है। इसी दौरान उन्होंने कह दिया कि कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस। उनके इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी।
विज्ञापन


भाजपा का तीखा पलटवार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस बयान को कांग्रेस की असली सोच का खुलासा बताया। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी ने आज जो कहा, वह कांग्रेस की पुरानी मानसिकता की खुली कबूलियत है। यह पार्टी अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं रही, बल्कि जिन्नावादी कांग्रेस बन चुकी है। पूनावाला ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही मुस्लिम फर्स्ट, शरीया फर्स्ट, वोट बैंक फर्स्ट की नीति पर चलती रही है, जबकि संविधान फर्स्ट या इंडिया फर्स्ट उसके लिए कभी प्राथमिकता नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- असम के मुख्य चुनाव आयुक्त भास्कर ज्योति का इस्तीफा, RTI दायर होने के बाद लिया फैसला


पूनावाला के आरोप और ऐतिहासिक संदर्भ
शहजाद पूनावाला ने कहा कि इस मानसिकता के कारण ही कांग्रेस ने कई बार ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों के आरक्षण में कटौती कर अपने पसंदीदा वोट बैंक को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक और तेलंगाना दोनों में कांग्रेस सरकारों ने यही किया। पूनावाला ने कहा कि यह वही सोच है जिसने भारत के विभाजन के समय जिन्ना जैसे नेताओं को बढ़ावा दिया था। कांग्रेस आज भी उसी दिशा में जा रही है।

कांग्रेस की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
रेवंत रेड्डी के इस बयान पर कांग्रेस ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि भाजपा का कहना है कि यह बयान आने वाले चुनावों में कांग्रेस की असली नीति को उजागर करता है। तेलंगाना में भाजपा लगातार यह मुद्दा उठा रही है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बयान से कांग्रेस को मुस्लिम बहुल इलाकों में लाभ तो मिल सकता है, लेकिन अन्य समुदायों में उसकी छवि पर असर पड़ सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed