फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Plans of Vijay Sankalp Yatra in Telangana from February 20 for PM Modi News Update in hindi

News Update: तेलंगाना में 20 फरवरी से भाजपा निकालेगी विजय संकल्प यात्रा, पीएम मोदी के लिए मांगेंगे समर्थन

Mon, 12 Feb 2024 04:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 12 Feb 2024 04:34 AM IST
सार

तेलंगाना भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा कि यात्रा के जारिए भाजपा राज्य के एक करोड़ लोगों के पास जाएगी। यात्रा राज्य की सभी 17 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्र 33 जिलों और एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
BJP Plans of Vijay Sankalp Yatra in Telangana from February 20 for PM Modi News Update in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में तेलंगाना भाजपा ने रविवार को विजय संकल्प यात्रा की घोषणा की। यात्रा चुनाव से पहले राज्य के पांच क्षेत्रों में जाएगी। 20 फरवरी से शुरू होने वाली यात्रा एक मार्च को समाप्त हो जाएगी। तेलंगाना भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा कि यात्रा के जारिए भाजपा राज्य के एक करोड़ लोगों के पास जाएगी। यात्रा राज्य की सभी 17 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्र 33 जिलों और एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचेगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा दोहरे अंक में सीट हासिल करेगी। रेड्डी ने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जनता का समर्थन मांगेंगे। भाजपा तेलंगाना में चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है। हम ओवैसी की पारंपरिक सीट पर भी चुनाव लड़ेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि यात्रा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन जुटाएगी। 

विज्ञापन

सिख समाज सुधारक सतगुरु राम सिंह की द्विशताब्दी जयंती पर सिक्का जारी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सिख परोपकारी और समाज सुधारक श्री सतगुरु राम सिंह जी की द्विशताब्दी जयंती पर रविवार को एक स्मारक सिक्का और एक मुद्रा सिक्का जारी किया। इस अवसर पर नामधारी पंथ के गुरु श्री सतगुरु उदय सिंह जी भी उपस्थित थे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्यमंत्री लेखी ने 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का और 10 रुपये मूल्यवर्ग का मुद्रा सिक्का जारी किया। स्वतंत्रता आंदोलन में श्री सतगुरु राम सिंह जी के योगदान को याद करते हुए लेखी ने कहा कि वह महान परोपकारी और समाज सुधारक के साथ महान विचारक और द्रष्टा भी थे। देश को अंग्रेजों के शासन से मुक्त कराने के लिए असहयोग और स्वदेशी को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वाले सतगुरु पहले व्यक्ति थे। उन्होंने लोगों के बीच भारतीय बनो, भारतीय बने रहो और भारतीय खरीदो का प्रचार किया और खुद इसे अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में सात की मौत, 40 घायल
ओडिशा में रविवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने का भी निर्देश दिया।

पहली घटना में, कालाहांडी जिले में गोलामुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में डोकरीपाड़ा के पास रविवार शाम 50 से अधिक मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वैन सड़क पर पलट गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप वैन दासपुर से जूनागढ़ की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार, वैन में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के हादसा हुआ। घायलों को धरमगढ़, जूनागढ़ और भवानीपटना के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना में. झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर के पास सुबह करीब 10.30 बजे पिकअप वैन एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। कोयला से लदा ट्रक पिकअप वैन से टकराने के बाद पलट गया। घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायलों को झारसुगुड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरी दुर्घटना रविवार तड़के भद्रक जिले के अराडी चक के पास पुरी से बालासोर यात्रियों को ले जा रहा एक वाहन एक ट्रक से टकरा गया। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भद्रक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठित की 20 सदस्यीय चुनाव समिति
आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बीच कांग्रेस ने 20 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। वाईएस शर्मिला को कांग्रेस ने समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन और आंध्र प्रदेश पीसीसी के अतिरिक्त महासचिव एसएन राजा की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

शर्मिला के अलावा, चुनाव समिति में 19 अन्य सदस्यों के नाम निम्नलिखित हैं-
  1. एन रघुवीरा रेड्डी
  2. टी सुब्बारामी रेड्डी
  3. एम एम पल्लम राजू
  4. के राजू
  5. केवीपी रामचंद्र राव
  6. जी रुद्र राजू
  7. एस शैलजानाथ
  8. चिंता मोहन
  9. जेडी सीलम
  10. के बापी राजू
  11. एन तुलसी रेड्डी
  12. शेख मस्तान वली
  13. पद्मश्री सुंकारा
  14. जंगा गौतम
  15. राकेश रेड्डी
  16. सिरिवेला प्रसाद
  17. उषा नायडू
  18. सूर्या नाइक
  19. श्रीनिवास रेड्डी

देवनार में बम की सूचना निकली फर्जी
मुंबई पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन आया। फोन करने वाले शख्श ने अपना नाम वेंकटेश राजन बताया। राजन ने फोन पर बताया कि गोवंडी के देवनार कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बम रखे गए हैं। सूचना मिलते ही गोवंडी पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने वहां जांच किया पर कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस ने राजन के नंबर को ट्रेस किया और उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने शराब के नशे में पुलिस को कॉल किया था। इसके बाद 11 फरवरी को गोवंडी पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

आपदा राहत निधि जारी करने पर फैसला करेगी केंद्र
केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही तमिलनाडु को हालिया बाढ़ से निपटने के लिए अधिक आपदा राहत निधि जारी करने पर फैसला करेगी। केंद्रीय तथ्यान्वेषी टीम द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत और जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही तमिलनाडु को 1000 करोड़ रुपये आवंटित किया है। 

इनसेट-3डीएस लॉन्चिंग को तैयार
इसरो का नया उपग्रह 17 फरवरी को लॉन्च होगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर लॉन्चिंग की तैयारियां अंतिम चरण में है। रविवार को उपग्रह को लॉन्चिंग पैड पर तैनात किया गया है, जिसकी तस्वीरें इसरो ने जारी की हैं। सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी एफ-14 से इस उपग्रह को लॉन्च किया जाएगा।  इस उपग्रह के निर्माण में घरेलू उद्योगों ने भी सहयोग दिया है। यह रॉकेट जीएसएलवी का 16वां मिशन होगा। यह तीन चरण का रॉकेट है जो इनसेट-3डीएस को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर आर्बिट(जीटीओ) में पहुंचाएगा। जीटीओ धरती से करीब 35,700 किमी ऊंचाई पर है।

विवादित टिप्पणी के लिए एनआईटी कालीकट की प्रोफेसर को नोटिस, कल होगी पूछताछ
सोशल मीडिया में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने के मामले में केरल पुलिस ने एक आरोपी महिला प्रोफेसर को नोटिस जारी कर मंगलवार को उसके समक्ष पेश होने को कहा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कहा कि कुन्नमंगलम पुलिस ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कालीकट (एनआईटी) की प्रोफेसर ए शाइजा को उनके घर पर उन्हें नोटिस थमाया। विवादित टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ लगभग एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने केस दर्ज किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज प्रोफेसर ने प्राथमिक पूछताछ की गई और कुछ विवरण एकत्र किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed