फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp parliamentary party meeting prime minister narendra modi amit shah congress rahul gandhi

लोकसभा 5 मार्च तक के लिए स्थगित, अमित शाह बोले- राहुल की राजनीति अलोकतांत्रिक

Fri, 09 Feb 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Feb 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
bjp parliamentary party meeting prime minister narendra modi amit shah congress rahul gandhi

लोकसभा की कार्यवाही 5 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। आज जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, टीडीपी सांसदों ने आम बजट में आंध्र प्रदेश की अनदेखी को लेकर नारेबाजी की। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्यसभा में रेणुका चौधरी पर चुटीले अंदाज में की गई टिप्पणी पर उठा बवाल थम नहीं रहा है। 

विज्ञापन


संसद में जारी गतिरोध के बीच आज सुबह बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित दोनों सदनों के पार्टी सांसद शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस और टीडीपी सांसदों द्वारा लगातार संसद में हंगामे से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई। करीब एक घंटे की चली बैठक में पार्टी अध्यक्ष ने सांसदों के बीच कई बातें साझा कीं।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का पक्ष मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान बीच में हंगामा करना ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा है, जो कि बेहद अलोकतांत्रिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने सभापति वेकैंया नायडु से मिलकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने स्पीकर सुमित्रा महाजन को लिखित नोटिस दिया है।


दरअसल, रामायण सीरियल का हवाला देकर प्रधानमंत्री ने जिस तरह भाषण के दौरान सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर कटाक्ष किया उसका असर बुधवार को तो नहीं दिखा, लेकिन बृहस्पातिवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजजू के वीडियो और टिप्पणी से रेणुका और कांग्रेस भड़क गई। रिजजू ने अपने ट्वीट और फेसबुक पर रामायण से जुड़े सीरियल का एक दृश्य अटैच किया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed