{"_id":"66263ae744ee3a245800676c","slug":"bjp-opposition-upset-over-pm-modi-s-statement-on-redistribution-bjp-replied-said-is-the-truth-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: पीएम मोदी के पुनर्वितरण वाले बयान पर बिफरा विपक्ष तो भाजपा ने दिया जवाब, कहा- जो बोला है सच बोला है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: पीएम मोदी के पुनर्वितरण वाले बयान पर बिफरा विपक्ष तो भाजपा ने दिया जवाब, कहा- जो बोला है सच बोला है
Mon, 22 Apr 2024 03:54 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:54 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। कांग्रेस ने यह भी कहा कि पीएम मोदी देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात पर कांग्रेस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मोदी ने सब सच बोल दिया, जो कि विपक्ष को सहन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
गौरव भाटिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। कांग्रेस ने यह भी कहा कि पीएम मोदी देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात पर कांग्रेस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मोदी ने सब सच बोल दिया, जो कि विपक्ष को सहन नहीं हो रहा है।
राजस्थान में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। भाजपा का कहना है कि मोदी ने विपक्ष को आइना दिखा दिया है, इसलिए इन्हें ज्यादा दुख हो रहा है। दरअसल राजस्थान की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस आप लोगों की मेहनत की कमाई "घुसपैठियों" और "जिनके पास अधिक बच्चे हैं" उनको देखना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा था कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उन्होंने देश की संपत्ति पर पहला हक अल्पसंख्यकों का बताया था। इसका मतलब यही है कि यह संपत्ति वितरित की जाएगी।
इस बात के बाद कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। राहुल गांधी, जयराम रमेश, कपिल सिब्बल समेत कई नेताओं पीएम मोदी की इस टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग को इस बात पर पीएम को नोटिस भेजना चाहिए। यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा ने कहा कि मोदी ने जो कुछ भी कहा है वह लोगों की भावनाएं ही हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि विपक्ष बहुत दुखी है क्योंकि विपक्ष को मोदी ने आईना दिखा दिया है। उनकी बात लोगों को पसंद आई क्योंकि विपक्षी दल के लिए अवैध रूप से देश में घुस आए लोग महत्वूपर्ण अधिक हैं।
एआईसीसी के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री कुछ ऐसी बातें बोल रहे हैं जो कांग्रेस के घोषणापत्र में नहीं है। वह चुनावी लाभ के लिए देश में "सांप्रदायिक ध्रुवीकरण" पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। भाटिया ने पूछा कि क्या 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह नहीं कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों का है।