फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP on Dr single arrest, alleged that the corrupt model of Delhi also seen in Punjab

डॉ. विजय सिंगला की गिरफ्तारी: भाजपा बोली- पंजाब में भी दिख गया केजरीवाल का भ्रष्ट दिल्ली मॉडल

Tue, 24 May 2022 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 24 May 2022 07:51 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने 68 दिन हुए हैं, लेकिन इतने दिनों में ही पार्टी का भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज अपने एक भ्रष्टाचारी नेता को उसके पद से हटाया है...

विज्ञापन
BJP on Dr single arrest, alleged that the corrupt model of Delhi also seen in Punjab
डॉक्टर विजय सिंगला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के द्वारा अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को हटाए जाने पर भाजपा ने हमला किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पंजाब में भी 'दिल्ली का भ्रष्टाचारी मॉडल' दिख गया है। पंजाब में दिल्ली मॉडल लाने की बात आम आदमी पार्टी लगातार करती रही है और पंजाब की सरकार भी दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाई जा रही थी। यही कारण है कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार का मॉडल दिखाई पड़ गया। अरविंद केजरीवाल द्वारा भगवंत सिंह मान के इस कदम का स्वागत करने को भाजपा ने दिखावे की राजनीति करार दिया है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने 68 दिन हुए हैं, लेकिन इतने दिनों में ही पार्टी का भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज अपने एक भ्रष्टाचारी नेता को उसके पद से हटाया है। इसके बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान पर गर्व महसूस होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को बताना चाहिए कि क्या उसे अपने भ्रष्टाचारी नेताओं पर भी गर्व महसूस होने लगा है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब में सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर ही अखबारों में यह विज्ञापन दिया गया था कि पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। लेकिन आज सत्ता में आने के दो महीने में ही पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आ गया है। इससे साबित होता है कि पंजाब सरकार राज्य में स्वच्छ प्रशासन देने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस बदलाव की उम्मीद में आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, उसकी वह उम्मीद खत्म हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed