{"_id":"6358ee4c270b53253c4205a9","slug":"bjp-on-arvind-kejriwal-hindutva-card-sambit-patra-said-this-is-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"APP vs BJP: केजरीवाल के हिंदुत्व कार्ड पर भाजपा का पलटवार, कहा- \"यह गलत बात है\"","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
APP vs BJP: केजरीवाल के हिंदुत्व कार्ड पर भाजपा का पलटवार, कहा- "यह गलत बात है"
Wed, 26 Oct 2022 01:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:52 PM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, यह वही व्यक्ति है, जिसने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर जाने से इनकार कर दिया था। लेकिन आज उन्हीं केजरीवाल ने यू-टर्न ले लिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (बाएं) और दिल्ली के सीएम केजरीवाल (दाएं))
- फोटो : ani
विस्तार
गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी लड़ाई अब धर्म पर आ गई है। चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने नोटों पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की। अब भाजपा ने इस पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसे केजरीवाल का यू-टर्न बताया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, यह वही व्यक्ति है, जिसने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर जाने से इनकार कर दिया था। कहा था कि वहां पर भगवान मेरी पूजा स्वीकार नहीं करेंगे। इसे अलावा केजरीवाल ने स्वास्तिक का भी अपमान किया, लेकिन आज उन्हीं केजरीवाल ने यू-टर्न ले लिया है।
विज्ञापन
हिंदू बनने की कोशिश कर रहे केजरीवाल
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, देवी-देवताओं के अपमान के बाद केजरीवाल हिंदू बनने की कोशिश कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि नोटों पर मां लक्ष्मी व गणेश की फोटो छपवाने से कृपा होगी। पात्रा ने कहा, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा पहले से ही भारत पर है। महादेव और राम भगवन का आशीर्वाद है कि एक दशक पहले जो हिंदुस्तान आर्थिक रूप से 11वें नंबर पर था आज वह 5वें नंबर पर पहुंच गया है। आज भारत की विकास दर उज्जवल दिख रही है। उन्होंने कहा, जहां तक दिल्ली की अर्थव्यवस्था का सवाल तो दिल्ली सरकार प्रचार-प्रसार में पैसे खर्च करती है। वही आज लक्ष्मी-गणेश पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। यह गलत बात है।
विज्ञापन