फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP offered Shiv Sena 106 seats for maharashtra assembly elections 2019: sources

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की!

Thu, 12 Sep 2019 07:19 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
BJP offered Shiv Sena 106 seats for maharashtra assembly elections 2019: sources
संजय राउत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने प्रमुख गठबंधन सहयोगी शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की है। हालांकि ऐसा नहीं लगता कि शिवसेना 120 से कम सीटें स्वीकार करेगी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत एक या दो दिन में समाप्त हो सकती है। विधानसभा में कुल 288 सीट है। पिछली बार दोनों दलों ने अलग अलग विधानसभा चुनाव लड़ा था। सूत्रों ने बताया, ‘‘हमने शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की है। लेकिन, शिवसेना 120 सीटों पर सहमत हो सकती है (और इससे कम पर नहीं)।’’
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक अन्य सहयोगी जन सुराज्य शक्ति पार्टी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जता दी है। पश्चिमी महाराष्ट्र में मजबूत पकड़ रखने वाली पार्टी ने शुरुआत में नौ सीटों की मांग की थी लेकिन बाद में इसके नेता विनय कोरे ने बुधवार को बातचीत में चार सीटों पर सहमति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अन्य सहयोगियों के साथ बातचीत जारी है। इनमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की अगुवाई वाली रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया, शिव संग्राम तथा राष्ट्रीय समाज पार्टी शामिल है।


तीनों राजनीतिक दलों ने भाजपा के चुनाव चिह्न पर उनके उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में इन राजनीतिक दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में एक साथ आ गए थे। भाजपा ने 122 सीटों पर जबकि शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed