फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP offer for Bihar CM Nitish Kumar Dump Lalu Prasad get BJP support

संकट में बिहार सरकार! BJP बोली- लालू का साथ छोड़ें नीतीश, सदन में हम करेंगे समर्थन

Mon, 08 May 2017 03:19 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 08 May 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
 BJP offer for Bihar CM Nitish Kumar Dump Lalu Prasad get BJP support
लालू-नीतीश - फोटो : FILE PHOTO

चारा घोटाले में आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने क्रिमिनल केस चलाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति फिर गरमा गई है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को खुला ऑफर दिया है कि वो लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ दें।

विज्ञापन


बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार को लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कमजोर साथी चाहिए। मोदी ने यहां तक कहा कि अगर नीतीश लालू का साथ छोड़ देते हैं तो बीजेपी समर्थन देने पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन


सुशील मोदी ने कहा, अगर नीतीश लालू को छोड़ने का फैसला करते हैं, तो हम उनका समर्थन करेंगे। बीजेपी करीब 17 साल तक नीतीश के पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के साथ गठबंधन में थी, 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने गठबंधन को तोड़ दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार ने एजेंसियों को राजद प्रमुख लालू प्रसाद और अन्य प्रमुख मंत्रियों की फोन लाइनों को टैप करने का आदेश भी दिया है।

लालू प्रसाद के खिलाफ बीजेपी कई दिनों से आक्रामक रुख अपना रही है। सुशील मोदी लालू के परिवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति को लेकर कई खुलासे और आरोप लगाए हैं। अभी हाल ही में एक टीवी न्यूज चैनल ने जेल में बंद शहाबुद्दीन से लालू की बातचीत का फोन जारी किया था। जिसमें शहाबुद्दीन लालू से सीवान एसपी को हटाने की बात कर रहे हैं।


 

लालू के खिलाफ चलेगा क्रिमिनल केस

 BJP offer for Bihar CM Nitish Kumar Dump Lalu Prasad get BJP support
फाइल फोटो

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने यादव के खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला चलाने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि 9 महीने के अंदर इस मामले की ट्रायल हो। दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट ने नवंबर 2014 में लालू को राहत देते हुए उन पर लगे घोटाले की साजिश रचने और ठगी, क्रिमिनल ब्रीच आफ ट्रस्ट और प्रिवेंशन आफ करप्शन के आरोप हटा दिए थे।

हाईकोर्ट ने कहा था कि एक ही अपराध के लिए किसी व्यक्ति को दो बार सजा नहीं दी जा सकती है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका लगाई थी। कोर्ट ने सीबीआई की दलील मान ली और हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया।

चारा घोटाले का खुलासा साल 1996 में सामने आया था। मामला बिहार पशुपालन विभाग में से करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़़ा है। उस वक्त लालू यादव राज्य के सीएम थे। मामले में 90 के दशक की शुरूआत में बिहार के चाइबासा सरकारी खजाने से फर्जी बिल लगाकर 37.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। चारा घोटाले में कुल 950 करोड़ रुपये के गबन किए जाने का आरोप है । 'चारा घोटाला' मामले में कुल 56 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें राजनेता, अफसर और चारा सप्लायर तक जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि इस घोटाले से जुड़े 7 आरोपियों की मौत हो चुकी है जबकि 2 सरकारी गवाह बन चुके हैं तथा 1 ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और एक आरोपी को कोर्ट से बरी किया जा चुका है ।

घोटाले के आरोपियों में बिहार के दो पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र और लालूप्रसाद यादव सहित विद्यासागर निषाद, आर के राना, घ्रुव भगत, आईएए अफसर महेश प्रसाद और बेक जूलियस आदि नाम शामिल हैं। इसके अलावा कोर्ट ने मामले में लालू यादव को दोषी घोषित किया है। इसके लिए उनकी लोकसभा की सदस्यता छीन ली गयी और उन पर 11 साल तक कोई चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed