फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lalu-Shahabuddin tap: Opposition parties target Chief Minister Nitish Kumar

शहाबुद्दीन टेप: बीजेपी के निशाने पर नीतीश, लालू ने साधी चुप्पी

Sun, 07 May 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sun, 07 May 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Lalu-Shahabuddin tap: Opposition parties target Chief Minister Nitish Kumar

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बीच एक ऑडियो टेप ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। एक निजी चैनल ने इस ऑडियो टेप को जारी किया है। जिसमें लालू और शहाबुद्दीन के बीच बातचीत हुई है। इस टेप ने विपक्षी पार्टियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाने का मौका दे दिया है। 

विज्ञापन


एक तरफ जहां विपक्षी दल इस मामले को उछालकर नीतीश कुमार को निशाना बनाने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ महागठबंधन के नेता जिसमें जनता दल-संयुक्त (जेडी-यू), राजद और कांग्रेस के नेता शामिल हैं इसपर कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि ये देश में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ का सबसे खराब प्रकार है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रसाद ने कहा कि शहाबुद्दीन देश में आपराधिक-राजनीतिक संबंध का सबसे खराब प्रकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि शाहबुद्दीन जैसे कुख्यात अपराधी अपराधी प्रशासन चला रहे हैं और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद उसमें सहायता कर रहे हैं। 

शहाबुद्दीन को निलंबित करने या निकालने का प्रश्न ही कहां उठता है?

Lalu-Shahabuddin tap: Opposition parties target Chief Minister Nitish Kumar
सुशील मोदी - फोटो : PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट किया, "रिपब्लिक (टीवी चैनल) ने उजागर किया है कि लालू किस तरह खतरनाक आपराधिक शहाबुद्दीन से निर्देश ले रहे हैं।




उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि शाहबुद्दीन अभी भी आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य हैं। शाहबुद्दीन को निलंबित करने या निकालने का प्रश्न ही कहां उठता है?


एक और ट्वीट में सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार में एक मंत्री अब्दुल गफूर, शहाबुद्दीन से मिलने सिवान जेल गए थे और एक अन्य मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी शहाबुद्दीन के माता-पिता से मिले। यह पूछने पर कि राज्य सरकार इस पर चुप क्यों थी, उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था।

जीतन राम मांझी ने की केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Lalu-Shahabuddin tap: Opposition parties target Chief Minister Nitish Kumar
जीतन राम मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (एचएएम) के मुखिया जीतन राम मांझी ने कहा, "ऑडियो क्लिप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार अपराधियों की छाया में चल रही है। केंद्र को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।"

मांझी ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।

इस बीच, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री श्याम रजक ने कहा कि वह वास्तविकता की पुष्टि के बाद ही ऑडियो टेप सामग्री पर अपनी टिप्पणी करेंगे। उन्होंने कहा कि "इस मामले पर कोई टिप्पणी करना अभी समझदारी नहीं होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed