फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP observers announced Maharashtra CM will be elected in the presence of Nirmala Sitharaman Vijay Rupani

Maharashtra: भाजपा पर्यवेक्षकों के नाम का एलान; सीतारमण-रूपाणी की मौजूदगी में चुना जाएगा महाराष्ट्र का सीएम

Mon, 02 Dec 2024 04:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Dec 2024 04:48 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले बुधवार को की जाएगी। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह घोषणा की जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी की ओर से यह दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP observers announced Maharashtra CM will be elected in the presence of Nirmala Sitharaman Vijay Rupani
BJP observer - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में यह घोषणा की गई। इनकी मौजूदगी में ही पार्टी विधायक दल के नेता का चयन होगा। इस बात की प्रबल संभावना है कि वह ही महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री होगा।

विज्ञापन


भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, जो भी विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उनका राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो जाएगा। हालांकि, इसे लेकर भाजपा ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


ऐसे रहे परिणाम
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जीत मिली है। महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन नहीं हो पाया
चुनावी नतीजों की घोषणा के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा के फैसले का समर्थन करेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद लगभग यह स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। 


चार दिसंबर को पार्टी विधायक दल की बैठक?
वहीं, भाजपा ने घोषणा की है कि नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, चार दिसंबर को पार्टी विधायक दल की बैठक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed