{"_id":"5e2fb1be8ebc3e4b142c4dd7","slug":"bjp-national-secretary-rahul-sinha-says-bangladeshi-and-pakistani-people-sitting-on-shaheen-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा बोले, शाहीन बाग धरने पर बैठे लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा बोले, शाहीन बाग धरने पर बैठे लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी
Tue, 28 Jan 2020 01:54 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं पर हमला बोलते हुए कहा कि जो दक्षिण पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं वे बांग्लादेशी और पाकिस्तानी है।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में जो प्रदर्शन चल रहा है वह बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों द्वारा किया जा रहा है। वे भारतीय झंडे को हाथों में पकड़कर राष्ट्रवाद की आड़ में इस तथ्य को छिपा रहे हैं कि वे ही घुसपैठिए हैं। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने अपने प्रतिनिधियों को शाहीन बाग भेजा।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि हमने क्या देखा हैं वहां यहीं ना कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ वहां विरोध करने वाले और राष्ट्रीय दलों के राजनीतिक नेता उनके साथ शामिल हो रहे हैं ? भारत से असम को विभाजित करें, भारत से कश्मीर को विभाजित करें। उन्होंने कहा कि भारत को एकजुट करने के बजाय, शाहीन बाग में भारत को विभाजित करने का विरोध किया जा रहा है। यह प्रत्येक भारतीय और भारत माता के खिलाफ एक विवाद है।
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party leader Rahul Sinha: Most of the people sitting in Shaheen Bagh (Delhi) are those who have come from Bangladesh and Pakistan. (27.1.20) pic.twitter.com/eEiFYSqXSK
— ANI (@ANI) January 28, 2020
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि भाजपा कालिंदी कुंज-शाहीन बाग रास्ते को खोलना नहीं चाहती है। गौरतलब है कि नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के चलते दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।