{"_id":"5fb12da026dd2728101d1dee","slug":"bjp-national-general-secretary-bhupendra-yadav-gets-command-of-greater-hyderabad-municipal-corporation-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की मिली कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की मिली कमान
Sun, 15 Nov 2020 07:01 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Nov 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता भूपेंद्र यादव
- फोटो : ANI
बिहार चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद वहां के चुनाव प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की तरफ से उन्हें अब ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव की कमान सौंपी गई है और चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
तेलंगाना नगर निगम में इस वक्त सत्ताधारी पार्टी टीआरएस का कब्जा है, जिसे अब भाजपा जीतने की कोशिश में है। इसी के तहत भाजपा की तरफ से इस चुनाव के लिए शीर्ष रणनीतिकारों में से एक भूपेंद्र यादव को लगाया गया है।
विज्ञापन
BJP National General Secretary Bhupender Yadav (file photo) appointed as the party's election incharge for the upcoming Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) election. pic.twitter.com/Kn9Dr2Fryd
— ANI (@ANI) November 15, 2020
विज्ञापन
बता दें कि इस साल के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पिछले चुनावों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है और अपनी सीटों में भी इजाफा किया है।