फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national executive meeting to be held in Delhi on January 16-17 JP Nadda term likely to extend

BJP Meeting: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 जनवरी से, बढ़ सकता है पार्टी अध्यक्ष नड्डा का कार्यकाल

Wed, 04 Jan 2023 04:50 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 04 Jan 2023 04:50 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का तीन वर्ष का कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
BJP national executive meeting to be held in Delhi on January 16-17 JP Nadda term likely to extend
JP Nadda - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 16 जनवरी से दिल्ली में होगी। इसमें पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार की मंजूरी दी जा सकती है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक निकाय की बैठक में विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा। बैठक में जी-20 की भारत की अध्यक्षता को लेकर सरकार की ओर से तैयार देशव्यापी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श की संभावना है। पार्टी इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करेगी।
विज्ञापन


नड्डा का तीन वर्ष का कार्यकाल इस महीने हो रहा है पूरा
भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का तीन वर्ष का कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed