फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national executive meeting: PM gave the mantra of victory in five states, told service to be the biggest worship

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पीएम ने दिया पांच राज्यों में जीत का मंत्र, सेवा को बताया सबसे बड़ी पूजा, परिवार वाद को लेकर विपक्ष पर निशाना

Sun, 07 Nov 2021 05:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Nov 2021 05:09 PM IST
सार

पीएम ने प्रेरक मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी को सामान्य आदमी के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। हम मेहनत व जनता की सेवा से आगे बढ़े हैं। भाजपा आज इस स्थिति में इसलिए पहुंची है, क्योंकि वह हमेशा आम आदमी से जुड़ी रही है। 

विज्ञापन
BJP national executive meeting: PM gave the mantra of victory in five states, told service to be the biggest worship
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच राज्यों में आगामी चुनाव को लेकर मंत्र दिए। पीएम ने कहा कि पार्टी को सामान्य आदमी के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। उन्होंने जनता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा बताया। विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार पर केंद्रित पार्टी नहीं है। सेवा, संकल्प व समर्पण इसके मूल्य हैं। 

विज्ञापन


बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि  पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन संबोधन में प्रधानमंत्री ने आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। पीएम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सामान्य आदमी के मन के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। हम मेहनत व जनता की सेवा से आगे बढ़े हैं। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि वह हमेशा आम आदमी से जुड़ी रही है। 
विज्ञापन


नमो ऐप में खिलेंगे 'कमल पुष्प' 
यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से भाजपा की निस्वार्थ सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं के जीवन को 'नमो ऐप' में 'कमल पुष्प' फीचर के जरिए पेशकर दुनिया के सामने लाया जाए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दूसरे सत्र में गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों के द्वारा आने वाले समय में भाजपा चुनाव के संबंध में पूरा विषय रखा गया।  बैठक में महंगाई व तेल के दामों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता
केंद्रीय मंत्री यादव ने बताया कि पीएम ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता। आप को लोगों से मिलना होगा, उनके अनुभव को लेना होगा। आपको आम लोगों से जुड़ना होगा, तब आपको अनुभव व तजुर्बे होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास व अपनत्व को लेकर चलना होगा। कोरोना काल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 19 माह में पार्टी ने महामारी के दौर में बेहतरीन सेवा कार्य किया। कार्यकर्ताओं ने सेवा की नई संस्कृति पैदा की है। 

पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विन शर्मा ने बैठक में कहा कि आने वाले समय में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय मंत्री यादव ने बताया कि इस तैयारी के साथ बैठक में सारे विषयों को रखा गया। 

दुनिया ने माना भारत का लोहा
यादव ने बताया कि पीएम ने बैठक में कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने महामारी के दौर में सबका सहयोग किया। दुनिया के लोगों ने भारत का लोहा माना। भाजपा ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों से इसमें योगदान दिया है। 


जेपी नड्डा ने की मोदी की तारीफ
बैठक के उद्घाटन भाषण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने महामारी के बीच साहसी कदम उठाए। इससे अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा। नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला पीएम ने लिया और लॉकडाउन के तीन महीने के भीतर लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कोविड से लड़ने के लिए तीन T (ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट) तकनीक का पालन किया गया। पीएम ने आगे आकर महामारी के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया। मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो देश के किसानों के हित के लिए प्रगतिशील नीतियां और कानूनों को लेकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed