फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national executive meeting

चुनाव केंद्रित होगी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Thu, 05 Jan 2017 02:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
BJP national executive meeting
फाइल फोटो - फोटो : pti

शुक्रवार से शुरू हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पूर्ण रूप से चुनाव केंद्रित होगी। बैठक के दूसरे दिन नोटबंदी के समर्थन और काले धन के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक का समापन शनिवार को प्रधानमंत्री के समापन भाषण से होगा। गौरतलब है कि पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक ऐसे समय में आयोजित हो रही है जब उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन


बैठक की शुरुआत शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से होगी। इसमें सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। शाह के बाद खुद प्रधानमंत्री भी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। बैठक के अंतिम दिन प्रधानमंत्री अपने भाषण में नोटबंदी के समर्थन में सरकार का पक्ष रखेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से देश की अर्थव्यवस्था को कैशलेस करने की मुहिम छेड़ने का आह्वान करने के साथ ही डिजिटल लेन-देन के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश देंगे। इस दौरान पार्टी कालाधन के खिलाफ और नोटबंदी के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री की पीठ थपथपाएगी। बैठक में शामिल सदस्यों से एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट पर राय भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed