{"_id":"63c64df8550de8064968a118","slug":"bjp-national-executive-meet-jp-nadda-pm-modi-news-and-updates-in-hindi-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP National Executive Meet: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, बढ़ाया जा सकता है नड्डा का का कार्यकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP National Executive Meet: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, बढ़ाया जा सकता है नड्डा का का कार्यकाल
Tue, 17 Jan 2023 12:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:57 PM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में चर्चा है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत विदेशों में कोविड के टीके भेजे। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, अब यह 5वें स्थान पर आ गई है। कोविड महामारी के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न रहे और अनाज वितरित किया। उन्होंने कहा, लाभार्थियों को 22.6 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया गया। हमारी आर्थिक नीति से भारत मजबूत हुआ है और आत्मनिर्भर हुआ है।
विज्ञापन
बढ़ सकता है जेपी नड्डा का कार्यकाल
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में चर्चा है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। जिस पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लग सकती है। बता दें कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में भाजपा किसी नए अध्यक्ष को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपने के बजाय जेपी नड्डा के कार्यकाल को ही विस्तार दे सकती है। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
विज्ञापन