फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Tejasvi Surya takes a sortie on LCA Tejas aircraft at Aero India show in Bengaluru

एरो इंडिया शो: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एलसीए तेजस विमान में भरी उड़ान

Thu, 04 Feb 2021 02:29 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 04 Feb 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Tejasvi Surya takes a sortie on LCA Tejas aircraft at Aero India show in Bengaluru
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : Twitter

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को कर्नाटक के बंगलूरू में चल रहे एरो इंडिया शो में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस विमान में उड़ान भरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में 13वें एरो इंडिया संस्करण का उद्घाटन किया था। शो के दूसरे दिन भी भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने हवा में गजब के करतब दिखाए। 

विज्ञापन


इसी दौरान भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या वायुसेना पायलट की वर्दी पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। बता दें कि तेजस्वी बंगलूरू से भाजपा सांसद हैं। इस बार उनके संसदीय क्षेत्र में एरो इंडिया शो हो रहा है। ऐसे में वे वहीं मौजूद हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सूर्या गुरुवार को एरो इंडिया शो में पहुंचे। यहां उन्होंने बकायदा वायुसेना पायलट की वर्दी पहनी। इसके बाद एक अनुभवी पायलट के साथ पीछे की सीट पर बैठकर विमान में उड़ान भरी। उड़ान भरने के दौरान वे काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने शो में शामिल अन्य स्वदेशी विमानों, हेलीकॉप्टर्स और हथियारों को भी देखा और उनकी जानकारी ली।
 

तेजस में उड़ान भरने के बाद भाजपा सांसद ने कहा, 'एलसीए तेजस आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। यह भारत की वैज्ञानिक उत्कृष्टता और क्षमताओं का एक केंद्र है। मैं आज बेहद खुश हूं कि मुझे इस अद्भुत फाइटर जेट में उड़ान भरने का मौका मिला। एलसीए तेजस भारत के लिए बंगलूरू का तोहफा है।'

बता दें कि एरो इंडिया एशिया का सबसे बड़ा एरो शो है और इसे हर दो साल में भारतीय वायुसेना की तरफ से आयोजित किया जाता है। इस बार एरो इंडिया कोरोना वायरस महामारी के बीच आयोजित हो रहा है। आमतौर पर पांच दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम इस बार कोविड-19 के कारण केवल दो दिनों तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed