{"_id":"5f2ac4fe8ebc3e3cca0c6fe9","slug":"bjp-mp-tejasvi-surya-says-that-power-must-be-in-hands-of-hindus-to-ensure-establishment-of-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म की स्थापना बनी रहे, इसके लिए सत्ता का हिंदुओं का हाथ में होना जरूरी : तेजस्वी सूर्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धर्म की स्थापना बनी रहे, इसके लिए सत्ता का हिंदुओं का हाथ में होना जरूरी : तेजस्वी सूर्या
Wed, 05 Aug 2020 08:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 05 Aug 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
बंगलूरू दक्षिण से भाजपा के तेजतर्रार सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को कहा कि धर्म को स्थापित रखने के लिए राज्य सत्ता का नियंत्रण हिंदुओं के हाथ में होना बेहद अनिवार्य है। सूर्या ने लगातार कई ट्वीट करके यह बात तब कही। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
सूर्या ने ट्वीट किया, ‘प्रिय हिंदुओं, सबसे महत्वपूर्ण पाठ यह है कि धर्म को स्थापित रखने के लिए राज्य सत्ता का नियंत्रण हिंदुओं के हाथ में होना अनिवार्य है।’ उन्होंने कहा कि जब हमने राज्य पर नियंत्रण नहीं रखा तब हमने अपने मंदिर खो दिए। जब हमने इसे हासिल किया, इसे दोबारा बनाया।
विज्ञापन
भाजपा युवा प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव सूर्या ने ट्वीट किया, 'नरेंद्र मोदी को साल 2014 में 282 (सीट) और 2019 में 303 (सीट) ने आज यह संभव कर दिया।' उन्होंने कहा कि भारत का टिके रहना सनातन धर्म के टिके रहने से जुड़ा है। सूर्या ने कहा कि श्री अरविंदो ने अपने उत्तरपाड़ा भाषण में कहा था ‘सनातम धर्म राष्ट्रवाद है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘लेकिन इसका अर्थ क्या है? जय श्रीराम के साथ पुरोहितों ने भारत माता की जय के भी नारे लगाए - यही धार्मिक राष्ट्रवाद है।’ उन्होंने एक और ट्वीट में कहा,‘अगर धर्म टिका रहेगा तभी भारत टिका रहेगा।’