फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP said- will not let India become Nepal-Bangladesh, submitted report related to fake news to the Speaker

BJP: भाजपा सांसद ने कहा- भारत को नेपाल-बांग्लादेश नहीं बनने देंगे, फेक न्यूज से जुड़ी रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी

Wed, 10 Sep 2025 12:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Sep 2025 12:00 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि एआई जैसी तकनीक के माध्यम से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गलत सूचना फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का प्रावधान लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
BJP MP said- will not let India become Nepal-Bangladesh, submitted report related to fake news to the Speaker
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : एएनआई

विस्तार

संसद की एक समिति ने फेक न्यूज के जरिए अफवाह या गलत सूचना फैलाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की सिफारिश की है। समिति ने इस संदर्भ में अपनी रिपोर्ट लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को मंगलवार को सौंप दिया है। संसद के आगामी सत्र में इस पर विचार किए जाने और इस पर कड़े कानून बनाए जाने की संभावना है। संसद के सदस्यों को इस बात की चिंता थी कि एआई जैसी नई तकनीकी के सहारे जिस तरह सोशल मीडिया में खबरें, फोटो-वीडियो प्रसारित किये जाते हैं, उससे देश की शांति-सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इससे किसी की निजता का भी गंभीर उल्लंघन हो सकता है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि एआई जैसी तकनीक के माध्यम से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गलत सूचना फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का प्रावधान लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाचार सही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों के एजेंडे पर चलकर लोगों को गुमराह करने वाली सूचनाओं पर रोक लगनी चाहिए। 
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने बेहद तल्ख अंदाज में कहा है कि भारत को नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड नहीं बनने देंगे। दुबे ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें केंद्र सरकार को लेकर बेहद संवेदनशील टिप्पणी की गई है। इसमें मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी कुछ सांसदों के 'नॉट रिचेबल' जैसी बात कही गई है। दुबे के अनुसार, इस तरह की आधारहीन समाचारों को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed