लद्दाख के चार साल के बच्चे नामग्याल को भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने दिए 2.5 लाख रुपये
भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने लद्दाख के चार वर्षीय नामग्याल के मां-बाप को 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। नामग्याल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह आईटीबीपी के जवानों को गर्मजोशी से सैल्यूट कर रहा है। इस वीडियो को इंटरनेट पर लाखों ने देखा और शेयर किया था।
आईटीबीपी जवानों को सैल्यूट करने वाला वीडियो हुआ था वायरल
आईटीबीपी ने इस वीडियो को 11 अक्तूबर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद से ही नामग्याल नाम का यह बच्चा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद चंद्रशेखर ने शुक्रवार को मदद का एलान किया।
Giving wings to young Namgyal's aspirations and for his education, @rajeev_mp donates Rs 2.5 lakh through Flags of Honour Foundation.
विज्ञापन विज्ञापन
If you would like to be a part of this movement & help @FlagsOfHonour do more, you can contribute viahttps://t.co/cQ5AitID4q pic.twitter.com/O1E843yhSq — Flags Of Honour (@FlagsOfHonour) October 30, 2020
उन्होंने कहा, नामग्याल ने पेट्रोलिंग कर रहे आईटीबीपी के जवानों को जिस गर्मजोशी के साथ सैल्यूट किया था, उसने पूरे देश का दिल जीत लिया। नामग्याल की देशभक्ति की भावना ने कई लोगों को युवा लद्दाख के अपने सपनों को साकार करने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया है।