फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp mp nishikant dubey target pandit nehru violence against hindus in west bengal

Bengal: 'बंगाल में मई 1962 को रखी गई 'हिंदू प्रताड़ित करो' की नींव', भाजपा सांसद का पंडित नेहरू पर बड़ा हमला

Sun, 03 May 2026 03:43 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 03 May 2026 03:43 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार बंगाल में हिंदुओं की कथित दयनीय स्थिति के लिए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा सांसद ने पूर्व पीएम पंडित नेहरू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वोट बैंक की राजनीति के चलते इसकी नींव रखी। 

विज्ञापन
bjp mp nishikant dubey target pandit nehru violence against hindus in west bengal
निशिकांत दुबे। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की दयनीय स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज के पश्चिम बंगाल में 'हिंदू प्रताड़ित करो' और मुस्लिम तुष्टिकरण की नींव 3 मई 1962 को ही रखी गई।
विज्ञापन


1962 के दंगों का किया जिक्र
सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि 3 मई 1962 से 30 मई 1962 के बीच पश्चिम बंगाल के कई जिलों (मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया और कूचबिहार) में हिंदू–मुस्लिम दंगे हुए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई और कई लोग शरणार्थी बनने को मजबूर हुए। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, '3 मई 1962 से लेकर 30 मई 1962 तक पूरा पश्चिम बंगाल हिंदू मुस्लिम दंगे में झुलसता रहा। हजारों हिंदू मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया और कूचबिहार में मरते रहे।'
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उस समय पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में भी हिंदुओं पर अत्याचार हुआ, जिसके कारण कई लोग भारत आकर शरण लेने पर मजबूर हुए। निशिकांत दुबे ने लिखा, 'पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) के हिंदुओं का हाल भी बंगाल जैसा हो रहा था। या तो हिंदू मारे गए या भागकर शरणार्थी बने, जो ज्यादातर मतुआ, यानी अनुसूचित जाति समुदाय के हैं, जिन्हें मोदी सरकार ने नागरिकता दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम पंडित नेहरू पर लगाए आरोप
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संसद के भीतर और बाहर मुसलमानों के पक्ष में रुख अपनाया था। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति सी. राजगोपालाचारी को लिखे गए पत्रों का भी हवाला दिया। जवाहर लाल नेहरू की ओर से सी. राजगोपालाचारी को लिखे गए पत्रों को 'एक्स' पर शेयर करते हुए भाजपा सांसद ने लिखा, 'नेहरू जी संसद में और संसद के बाहर मुसलमानों का पक्ष लेते रहे। राजगोपालाचारी जी को लिखे पत्रों से कांग्रेस के वोटबैंक की राजनीति का पता चलता है। आज के पश्चिम बंगाल में हिंदू प्रताड़ित करो व मुस्लिम तुष्टिकरण की नींव 3 मई 1962 को ही रखी गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed