भाजपा सांसद बोले, घर का मुखिया बना आज दुखिया, 19 नवंबर को मनाएंगे विश्व पुरुष दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पुरुष आयोग बनाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। आयोग बनाने का समर्थन कर भाजपा सांसद राजभर ने पुरुष अधिकार कार्यकर्ताओं की तुलना महात्मा गांधी से की है। उन्होंने कहा कि इस देश में हर तरह से आयोग हैं, अगर पुरुष आयोग बनना तो इसमें क्या गलत हैं। वहीं पुरुषों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे सामाजिक संगठनों ने इस साल 19 नवंबर को विश्व पुरुष दिवस जोरशोर से मनाने का एलान किया है। साथ ही 2 अक्टूबर को जंतर मंतर पर पुरुष रैली निकाली जाएगी।
आगामी शीतकालीन सत्र में पुरुष आयोग के समर्थन में प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे- राजभर
रविवार को दिल्ली में पुरुष आयोग बनाने को लेकर आयोजित कॉन्फ्रेंस में यूपी के घोसी से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि मोदी न्यायपसंद प्रधानमंत्री हैं और हमनें मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए खुल कर समर्थन किया। अब पुरुषों के अधिकारों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष आयोग बनाने के लिए जनांदोलन चलाए जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस देश में पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं, पुलिस उनकी मदद नहीं करती, क्योंकि इस देश में पुरुषों के लिए अधिकार नहीं बने हैं। राजभर ने कहा कि वे पुरुषों के अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। पिछले मानसून सत्र में वे पुरुष आयोग बनाने को लेकर संसद में बिल लाए थे और आगामी शीतकालीन सत्र में भी पुरुष आयोग के समर्थन में प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आएंगे।
हरदोई से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने भी पुरुष आयोग का समर्थन किया
हरदोई से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने भी इस लड़ाई का समर्थन किया। भाजपा सांसद ने कहा कि न्याय जब अंधा हो जाता है, तो समाज दिशाविहिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि घर का मुखिया आज दुखिया की स्थिति में आ गया है। हम नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़ों को वापस इसलिए नहीं ला पा रहे क्योंकि इस देश की जेलें पहले से भरी हुई हैं।
लेकिन देश में एक पुरुष एक छोटी से शिकायत पर ही गिरफ्तार हो जाता है। उन्होंने कहा कि बाप आपको अच्छा लगता है, भाई अच्छा लगता है, तो पति से क्या दिक्कत है। उन्होंने महिलाओं से सवाल किया कि क्या इस देश की महिलाएं असहिष्णु हो गई हैं। साथ ही वर्मा ने कहा कि इस देश में महिला अधिकारों की बात पहले पुरुषों ने ही उठाई थी।
मुझे दुख है पुरुष अपने दफ्तरों में कैमरे लगवा रहे- अभिनेत्री पूजा
कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अभिनेत्री पूजा ने कहा कि वे समानता की बात करती हैं, वे पहले महिलाओं के अधिकारों की बातें करती थीं, वो उस दौर की जरूरत थी। लेकिन अब वे पुरुषों के अधिकारों को समर्थन दे रही हैं। उन्होने कहा कि मैरिटल रेप अगर मुद्दा हो सकता है, तो अगर कोई कोई पुरुष सेक्स से इंकार कर दे, तो यह भी मुद्दा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि पुरुष अपने दफ्तरों में कैमरे लगवा रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि कोई उन्हें बेवजह आरोपी बना देगा।
19 नवंबर को विश्व पुरुष दिवस मनाया जाएगा
इस कार्यक्रम की संयोजक बरखा त्रहन ने बताया कि इस समाज में जितनी न्याय की जरुरत महिलाओं को है, उतनी ही पुरुषों को भी है। उन्होंने कहा कि इस समाज के लिए स्त्री और पुरुष दोनों महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि उनके इस अभियान अभिनेत्री कोएना मित्रा और हुमा कुरैशी भी समर्थन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी एयरटेल मैराथन में भी वे इसे लेकर एक इवेंटट आयोजित कर रहे हैं। वहीं सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन के संयोजक रुपेंशु सिंह ने कहा कि वे आगामी 19 नवंबर को विश्व पुरुष दिवस पूरेजोर शोर मनाएंगे और पूरे देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
इससे पहले 2 सितंबर को पुरुष आयोग का समर्थन कर रहे पुरुषों ने वाराणसी में आकर गंगा किनारे अपनी तलाकशुदा जिंदा पत्नियों का पिंडदान कर श्राद्ध मनाया था। इस दौरान पुरुषों ने एक खास तांत्रिक पूजा भी कराई थी। तब भी उनकी इस मुहिम को उत्तर प्रदेश के घोसी से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर और हरदोई से सांसद अंशुल वर्मा ने समर्थन किया था। नेशनल क्राइम रेकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर 6.5 मिनट में एक पति अपनी पत्नी से मानसिक प्रताड़ित होकर आत्महत्या करता है।