फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Claims Indira Gandhi and Sanjay Gandhi died due to the curse of cow slaughter

BJP: ‘गोहत्या के श्राप के कारण इंदिरा-संजय गांधी की मौत’, BJP सांसद का विवादित बयान, मस्जिदों पर कही यह बात

Sat, 13 Jan 2024 11:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 Jan 2024 11:44 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता संजय गांधी को गोहत्या का श्राप मिला था। इस वजह से गोपाष्टमी वाले दिन इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह श्राप का परिणाम है।

विज्ञापन
BJP MP Claims Indira Gandhi and Sanjay Gandhi died due to the curse of cow slaughter
भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

राम मंदिर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने के कारण कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई है। इस बीच, एक भाजपा सांसद ने विवादित बयान दे दिया है। भाजपा सांसद का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और संजय गांधी को गोहत्याओं का श्राप मिला था। भाजपा सांसद के दावों पर कांग्रेस के कद्दावर नेता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा सांसद पर जुबानी हमला किया। 
विज्ञापन


इंदिरा-संजय को लेकर की टिप्पणी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता संजय गांधी को गोहत्या का श्राप मिला था। इस वजह से गोपाष्टमी वाले दिन इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह श्राप का परिणाम है। शनिवार को कुमता शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए हेगड़े ने कहा कि इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं तो उस वक्त गोहत्या पर प्रतिबंध को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ था। आंदोलन के दौरान दर्जनों संतों की मौत हो गई थी। गांधी की उपस्थिति में सैकड़ों गायों का वध किया गया। इस वक्त, महान तपस्वी करपात्री महाराज ने इंदिरा गांधी को श्राप दिया था। उन्होंने श्राप दिया कि गोपाष्टमी के दिन ही तुम्हारा वंश नष्ट हो जाएगा और गोपाष्टमी के दिन ही एक विमान दुर्घटना में संजय गांधी की मृत्यु हो गई और गोपाष्टमी के दिन ही इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मस्जिदों के बारे में कही यह बात
इसके अलावा, भाजपा सांसद ने कई मस्जिदों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जैसे बाबरी मस्जिद ढहाया गया वैसे ही भटकल की मस्जिद का भी वैसा ही हश्र हो होगा। जैसे बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया, ठीक वैसे ही भटकल की मस्जिद ध्वस्त होगी। यह निर्णय पूरे हिंदू समाज का है। यह अनंतकुमार हेगड़े का निर्णय नहीं है। सिरासी के सीपी बाजार में भी एक मस्जिद भी है। यहां पहले विजया विट्ठल मंदिर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने साधा निशाना
भाजपा नेता के बयान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा, उनकी संस्कृति को दर्शाती है। सीएम ने आगे कहा कि उत्तर कन्नड़ सांसद ने राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस भाषा का इस्तेमाल किया। यह उनकी संस्कृति को दर्शाती है। क्या ऐसे नेता से बेहतर संस्कृति की उम्मीद की जा सकती है, जिन्होंने कहा था कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए वह संविधान बदल देंगे। ऐसे बयानों से उनकी प्रतिष्ठा खराब होगी, मुझे कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed