फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP asked- What would have happened to Delhi Police in Kejriwals hands?

बीजेपी सांसद ने पूछा- केजरीवाल के हाथों में होती दिल्ली पुलिस तो क्या होता?

Thu, 04 Feb 2021 10:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 04 Feb 2021 10:43 PM IST
सार

डीटीसी की बसों से ही ड्यूटी करने जाते हैं जवान
बस न मिलने से हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
BJP MP asked- What would have happened to Delhi Police in Kejriwals hands?
meenakshi lekhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को सुरक्षा ड्यूटी पर आने-जाने के लिए डीटीसी बसें उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है। इस पर पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी ने गंभीर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


लेखी ने कहा है कि इस समय अरविंद केजरीवाल के हाथों में डीटीसी बसें हैं, तो वे इसे पुलिसकर्मियों को देने से इनकार कर रहे हैं। अगर उनके हाथ में दिल्ली पुलिस होती तो क्या करते? जब दिल्ली के चारों तरफ किसान आंदोलन के कारण सुरक्षा की गंभीर स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कथित तौर पर दिल्ली पुलिस को उन 576 बसों को लौटाने को कहा है, जिनसे दिल्ली पुलिस के जवान किसान आंदोलन में सुरक्षा के लिए ड्यूटी करने आते-जाते हैं। ये बसें दिल्ली पुलिस को ही नहीं दी जाती हैं, इनसे अन्य सुरक्षा बलों के जवान भी आवागमन करते हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखी ने कहा कि लालकिला सहित कई जगहों पर अनेक बार हिंसा भी हो चुकी है। ऐसे समय में दिल्ली पुलिस से बसों की सेवाएं वापस ले लेना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इससे सुरक्षा में लगे जवानों की असुविधा बढ़ जाएगी। देश में लंबा इतिहास रहा है जब कुछ लोग देश के लिए सेवा करना चाहते हैं तो कुछ लोग अपनी अराजक गतिविधियों से देश को अस्थिर करना चाहते हैं।


इसके पूर्व, 26 जनवरी को लालकिले में हिंसा हुई थी, इस हिंसा में दिल्ली पुलिस के जवानों को भी चोटें आई थीं। हिंसा के दौरान डीटीसी बसों को भी निशाना बनाया गया था। किसानों और कुछ नेताओं ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed