{"_id":"5e140fbb8ebc3e87ce3eba8c","slug":"bjp-mp-arvind-dharmapuri-call-asaduddin-owaisi-clown-and-broker-of-muslim-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने ओवैसी को बताया नौटंकी, कहा- आप मुस्लिम वोटों के दलाल हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद ने ओवैसी को बताया नौटंकी, कहा- आप मुस्लिम वोटों के दलाल हैं
Tue, 07 Jan 2020 10:43 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
तेलंगाना के निजामाबाद से भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने ऑल इंडिया मजसिल-ए-इत्तेहादुल मोमिनीन (एआईएमआईएम) के मुखिया और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को नौंटकी वाला बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने ओवैसी को मुस्लिम वोटों का दलाल तक कहा।
विज्ञापन
Arvind Dharmapuri,BJP MP on his statement 'Will hang Owaisi upside down': You(Asaduddin Owaisi) look like a clown so you will be hung upside down, clowns do this in circuses. You are broker of Muslim votes,earlier Congress used to pay you more for your brokerage,now TRS pays more pic.twitter.com/ga0EsExjAI
— ANI (@ANI) January 7, 2020विज्ञापन
धर्मपुरी ने ओवैसी को उल्टा लटकाने वाले बयान पर कहा, 'तुम (असदुद्दीन ओवैसी) नौटंकी वाले की तरह दिखते हैं इसलिए तुम्हें उलटा लटकाया जाएगा। जैसा कि नौटंकी वाले सर्कस में करते हैं। तुम मुस्लिम वोटों के दलाल हो। पहले इस जोड़-तोड़ के लिए कांग्रेस तुम्हे पैसे देती थी और अब टीआरएस देती है।'
विज्ञापन
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा सांसद ने ओवैसी को लेकर इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद के सांसद के खिलाफ और उनकी दाढ़ी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ओवैसी को याद रखना चाहिए कि निजामबाद भाजपा का है। नौ साल पहले तुम्हारे भाई अकबरुद्दीन को उनके ही जानने वाले ने कई बार चाकुओं से हमला करने के साथ ही गोली भी मारी थी। आज नौ साल बाद भी अकबरुद्दीन इलाज करवा रहा है।
इससे पहले 27 दिसंबर को धर्मपुरी ने ओवैसी के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को सांप्रदायिक और असंवैधानिक करार देने पर पूछा था कि क्या वह पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए लड़ना चाहते हैं। धर्मपुरी ने कहा था, 'ओवैसी कहता है कि सीएए सांप्रदायिक और असंवैधानिक है। ऐसे में वह एक सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं कर सकते क्योंकि तेलंगाना नगरपालिका चुनावों से पहले निजामाबाद में आचार संहिता लागू है। मैंने जिला कलेक्टर, चुनाव आयोग और पुलिस को पत्र लिखा है।'