फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP and Shiv Sena MLA engage in war of words after ad claims CM Eknath Shinde more popular than Fadnavis

विज्ञापन विवाद: भाजपा-शिवसेना के बीच जुबानी जंग, MP बोंडे ने कहा- मेंढक कितना भी फूल जाए पर हाथी नहीं बन सकता

Thu, 15 Jun 2023 02:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Jun 2023 02:26 AM IST
सार

यह सियासी घमासान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा मंगलवार को एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए एक विज्ञापन प्रकाशित किए जाने के बाद शुरू हुआ है। विज्ञापन में सीएम शिंदे को लोकप्रियता में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से आगे दिखाया गया था। 

विज्ञापन
BJP MP and Shiv Sena MLA engage in war of words after ad claims CM Eknath Shinde more popular than Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विज्ञापन में यह दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस की तुलना में शिंदे ज्यादा लोगों को पसंद हैं। इस दावे के बाद महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना (शिंदे) के बीच सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र से भाजपा सांसद अनिल बोंडे (Anil Bonde) ने बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा और कहा कि मेंढक कितना भी फूल जाए तो भी हाथी नहीं बन सकता। इसके बाद शिवसेना के एक विधायक ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व के मंत्रियों को उनकी पार्टी के "50 टाइगर्स" की वजह से ही कैबिनेट में जगह मिल सकी है।

विज्ञापन


यह सियासी घमासान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा मंगलवार को एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए एक विज्ञापन प्रकाशित किए जाने के बाद शुरू हुआ है। विज्ञापन में सीएम शिंदे को लोकप्रियता में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से आगे दिखाया गया था। इसमें शिवसेना का धनुष-बाण चिह्न और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंदे की तस्वीर थी, लेकिन फडणवीस या शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की तस्वीरें नहीं थीं। विभिन्न समाचार पत्रों में पूरे पन्ने का विज्ञापन जारी किया जिसका शीर्षक था, ‘‘राष्ट्र में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे सरकार।’’ तभी से दोनों सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री शिंदे ने बाद में यह कहते हुए इसे अधिक तवज्जो नहीं देने का प्रयास किया था कि वह और भाजपा नेता फडणवीस दोनों लोगों के मन में हैं और मिलकर काम कर रहे हैं। राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन पर बुधवार को एक और विज्ञापन मराठी दैनिक आखबारों में छपा, जिसमें शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे और डिप्टी सीएम फडणवीस जैसे नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोंडे ने कहा, "मेंढ़क कितना भी फूल जाए तो हाथी नहीं बन जाता। हो सकता है कि उनके (शिंदे) सलाहकार उन्हें गलत सलाह दे रहे हों। उद्धव ठाकरे जी मुंबई को पूरा महाराष्ट्र समझते थे। अब एकनाथ जी शिंदे सोचते हैं कि ठाणे पूरा महाराष्ट्र है।" उनकी टिप्पणी पर शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का विकास शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की मदद से ही संभव हुआ। 


गायकवाड़ ने कहा कि जिस तरह से एकनाथ शिंदे काम कर रहे हैं और फिर उनकी तुलना एक मेंढक से कर रहे हैं या कह रहे हैं कि वह केवल ठाणे तक ही सीमित हैं, महाराष्ट्र में आप (भाजपा) किसकी मदद से बढ़े? आप बालासाहेब ठाकरे की मदद से बढ़े। आपकी महाराष्ट्र में स्थिति क्या थी? उन्होंने आगे कहा, शिवसेना और एकनाथ शिंदे शेर हैं। इन 50 शेरों के कारण ही भाजपा के मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed